National News

अब एलआईयू रखेगी प्रेमी जोड़ों पर नजर, चारों तरफ घूम रहे जासूस

Ad

अब एलआईयू रखेगी प्रेमी जोड़ों पर नजर, चारों तरफ घूम रहे जासूस

बरेली: पंचायत चुनाव 2020 धीरे धीरे अपने रंग में आ रही है। पूरी संभावना है कि मार्च 2021 में पंचायत चुनाव के लिए वोटिंग पड़े। सरकार भी तेजी दिखा रही है। जहां वह वोटिंग लिस्ट दुरुस्त कर रही है वहीं गांव में कोई विवाद न घट जाए इस पर तमाम खुफियां एजेंसियां निगाहें रखे हुई हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

खुफिया एजेंसियां की प्राथमिकता में सबसे उपर गांवों में चल रही लव स्टोरियां हैं। चारों तरफ जासूस घूम रहे हैं और हर लड़के लड़कियां पर संदेह भरी नजर रखे हैं। आगामी पंचायत चुनाव में ये मामले किसी बड़े विवाद की वजह न बन जाएं, इसके लिए पहले से ही एहतियात बरती जा रही है।

यह भी पढ़े :महिलाएं किसी से कम नहीं,IFS रंजना काला बनी उत्तराखंड वन विभाग की प्रमुख वन रक्षक

यह भी पढ़े :उत्तराखंड को है गर्व, रीना कंडारी बेंगलुरु DRDO में बनी ऑफिसर, पिता हैं ड्राइवर

बता दें कि वर्ष 2015 में पंचायत चुनाव के दौरान हुईं हिंसक घटनाओं में प्रदेश भर में तीन दर्जन से अधिक लोगों की जान चली गई थी। वहीं, बरेली मंडल में भी छह से अधिक हत्याएं चुनावी रंजिश में कर दी गई थीं। यही वजह है कि चुनाव से पहले शासन ने पुलिस के साथ खुफिया एजेंसियों को भी सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं।

इस बार इसमें लोकल इंटेलीजेंस यूनिट को भी लगाया गया है। एसएसपी रोहित सिंह सजवाण ने बताया कि पंचायत चुनाव में किसी तरह की अप्रिय घटना को रोकने के लिए पुलिस बल को सक्रिय कर दिया गया है। साथ ही दस बिंदुओं पर जानकारी जुटाने को भी कहा गया है। खुफिया एजेंसियों को भी लगाया गया है जिससे किसी तरह के विवाद को रोका जा सके।

यह भी पढ़े: उत्तराखंड की IPS बेटी तृप्ति भट्ट को मिलेगा साल 2020 का स्कॉच अवॉर्ड

यह भी पढ़े:पार्टी की नीतियों के खिलाफ काम करने वालों को भाजपा करेगी बाहर

चुनाव से पहले जुटानी होगी यह दस जानकारी

चुनाव से पहले दस बिंदुओं पर जानकारी जुटाने के निर्देश पुलिस अधिकारियों और एलआईयू को दिए गए हैं। जिले की एलआईयू भी इसको लेकर सचेत हो गई है। जिससे वर्ष 2021 में होने वाले त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव में किसी तरह की समस्या लोगों को न हो। इन 10 बिंदुओं में पुरानी रंजिश, गांव में चल रहे युवक-युवतियों के प्रेम प्रसंग, बहुत कम समय में किसने अधिक संपत्ति जुटाई है, चुनाव में उतरने वाले प्रत्याशियों की गतिविधियों पर भी नजर रखी जाएगी। गांवों में किन-किन लोगों के बीच जमीन से संबंधित विवाद हैं। प्रधान पद के प्रत्याशी चुनाव जीतने के लिए क्या-क्या हथकंडे अपना रहे हैं? इसकी भी जानकारी रखी जाएगी।

यह भी पढ़े:75 वर्षीय सेवानिवृत्त शिक्षक ने 31 वर्षीय अपनी किरायेदार महिला से रचाई शादी

यह भी पढ़े:अल्मोड़ा में सड़क निर्माण से नाखुश पूर्व प्रधान ने किया कीटनाशक का सेवन, हालत गंभीर

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top