Champawat News

लोहाघाट के रजत जोशी को मिलेगा गोल्ड मेडल,पत्रकारिता कोर्स करने के बाद सोशल मीडिया पर छा गए

Ad

Rajat Joshi: Uttarakhand: Kumaun University: Gold Medal: MJMC: कुमाऊं विश्वविद्यालय द्वारा 19 जनवरी को 18वां दीक्षांत समारोह आयोजित होने वाला है। विश्वविद्यालय की ओर से गोल्ड मेडल हासिल करने वाले विद्यार्थियों की सूची जारी कर दी है। समारोह में अमर उजाला के संस्थापक स्व. मुरारी लाल माहेश्वरी स्मृति स्वर्ण पदक दिया जाएगा।डीएसबी परिसर में स्थित अटल पत्रकारिता एवं जनसंपर्क विभाग से मास्टर्स करने वाले मीना बाजार लोहाघाट चंपावत निवासी रजत जोशी को स्वर्ण पदक दिया जाएगा। पत्रकारिता एवं जनसंचार विभाग में वर्ष 2021-22 के टॉपर रजत जोशी ने 78.9 फीसदी अंक हासिल किए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

लोहाघाट के रहने वाले रजत जोशी सोशल मीडिया पर काफी विख्यात है। उनका चैनल में उत्तराखंड से जुड़ी जानकारियां पोस्ट होती है। इसके अलावा वो एक आरजे भी हैं। रजत जोशी ने डीएसबी परिसर से ही ग्रेजुएशन किया था। इसके बाद उन्होंने पत्रकारिता के क्षेत्र में करियर बनाने का फैसला किया। इस दौरान उन्होंने कुछ न्यूज चैनल और अखबर में ट्रेनिंग की लेकिन उनकी रूचि रेडियो के क्षेत्र में जाने की थी। इसी के ध्यान में रखने हुए उन्होंने अपने चैनल की शुरुआत की और वो चल पड़ा। रजत जोशी पत्रकारिता की पढ़ाई के साथ एक न्यूज पोर्ट्ल भी संचालित कर रहे थे। रजत जोशी ने कहा कि एडवेंचर स्पोर्ट्स एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की ओर से पिथौरागढ़ से आयोजित आदि कैलाश साहसिक दौड़ में उन्होंने विश्व रिकॉर्ड बनाया है। एनसीसी में भी सी प्रमाण पत्र प्राप्त किया है। रजत के पिता सुभाष चंद्र जोशी किराना दुकान चलाते हैं जबकि माता दीपा जोशी गृहिणी हैं। रजत ने अपनी कामयाबी का श्रेय अपने मित्र विशाल बिष्ट और हिमांशु पांडे को भी दिया है। उन्होंने बताया कि दोनों दोस्तों ने आगे बढ़ने में उनकी काफी मदद की है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top