Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी:मार्बल की दुकान में हुई लूट,फिल्मी अंदाज में बदमाशों ने दिया वारदात को अंजाम

Ad

हल्द्वानी:कुछ दिन पहले लालकुआं क्षेत्र से लूट का मामला सामने आया था। पुलिस ने सभी आरोपियों को गिरफ्तार किया ही था कि अब एक लूट का नया मामला बरेली रोड स्थित पुरानी आईटीआई से सामने आ रहा है। मंडी चौकी क्षेत्र में नकाबपोश बदमाशों ने लूट को अंजाम दिया है। लूट क्षेत्र में स्थित श्याम मार्बल्स के कर्मचारी के साथ हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

लूट की सूचना मिलने के बाद एसपी सिटी डॉ. जगदीश चंद्र सहित पुलिस मौके पर पहुंच चुकी है। वारदात 8.30 बजे की बताई जा रही है। फिलहाल पुलिस ने बरेली रोड पर पुलिस ने नाकेबंदी कर दी है और प्रत्येक वाहनों को चैक किया जा रहा है।

वहीं गौलापार बाइपास पर भी पुलिस चैकिंग कर रही है। इसके अलावा कई स्थानों पर बेरीकेडिंग कर दी गई है। पुरानी आईटीआई चौराहा से बरेली रोड पर लगे सभी दुकानों के सीसीटीवी को खंगाल रही है। बताया जा रहा है कि लूट के बाद लुटेरे बाइक पर सवार होकर लालकुआं की तरफ ही निकले थे। 

तीन बाइक सवार युवक दुकान पर आये और दो ने रिवाल्वर व चाकू की नोक पर काउंटर पर बैठे कर्मचारी से हजारों रूपये लूट लिये। जाते जाते वह कर्मचारी से उसका मोबाइल फोन भी ले गये।

पुलिस को मिली वारदात की पूरी जानकारी

पुलिस को व्यवसायी ने बताया कि असलहे से लैस नकाबपोश बदमाशों ने दुकान में घुसकर व्यवसायी के सीने पर तमंचा तान दिया और गल्ले में रखे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। इसके बाद बदमाश गौलापार की तरफ भागे हैं। वारदात के वक्त अशोक विहार निवासी जयराम जाबड़िया अपने कर्मचारी के साथ बैठे थे। अचानक दो बाइक पर सवार तीन बदमाश दुकान में घुस गए।

तीनों ने हेलमेट पहन रखा था। उन्हें लगा कि ग्राहक हैं, इतने में बदमाशों ने असलहा निकालकर उनके सीने पर तान दिया। गोली मारने की धमकी दे डाली। दुकान पर मौजूद सभी के पैरों तले जमीन खीसक गई। बदमाशों ने गल्ले में रखे दो हजार रुपये और मोबाइल लूट लिया। एक बदमाश अपना हेलमेट दुकान में ही भूल गया। घटना की सूचना मिलने के बाद ही एसएसपी के आदेश पर रात में जिले की सीमाएं सील कर दी गईं। सीसीटीवी फुटेज में एक बदमाश हेलमेट लगाए दिखाई दे रहा था। पता चला है कि बदमाश एक मोबाइल फेंककर गौलापार की ओर भागे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top