Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी से देरी से रवाना हुई कई रोडवेज बसें, मशीन अपडेट नहीं होने से लाखों का नुकसान

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड परिवहन निगम ने देर रात से टोल टैक्स में बढ़ोत्तरी होने से दिल्ली-देहरादून के किराये में 5-5 रुपये बढ़ाने का फैसला लिया है। पहले दिल्ली जाने के लिए 375 रुपए देने पड़ते थे लेकिन अब यात्रियों को 380 चुकाने होंगे। जबकि देहरादून का किराया 430 की जगह 440 कर दिया गया है। देर रात से किराया बढ़ने से मशीनों को अपडेट करने का कार्य शुरू किया गया। वक्त रहते मशीने अपडेट नहीं हुई तो नैनीताल मंडल की कई बसे निर्धारित समय से देरी से रवाना हुई।

ADVERTISEMENTS Ad


इस वजह से परिवहन निगम को करीब ढाई से तीन लाख से ज्यादा के नुकसान होने की संभावना है। कई मार्गो पर परिचालकों को मैनुअल टिकट देकर बसो को रवाना किया गया। निगम के लेट किराया बढ़ने से निगम के कर्मचारी संगठन भी आक्रोषित दिखे।उन्होंने निगम प्रबंधन से मशीनों के अपडेट को सीधे मुख्यालय से जोड़ने की मांग की। हर डिपो से अपडेट होने पर विभाग को भारी घाटा हो रहा है।

उत्तरांचल रोडवेज कर्मचारी यूनियन के प्रदेश अध्यक्ष कमल पपने  ने कहा कि किराया बढ़ने के बाद भी मशीनों को अपडेट करने में देरी हुई। क्या वक्त रहते इस कार्य को पूरा नहीं किया जा सकता था? उन्होंने कहा कि लापरवाही मुख्यालय से होती है और हर्जाना कर्मचारियों को भुगतना पड़ता है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top