Uttarakhand News

उत्तराखंड: आशिक ने तमंचे की नोंक पर युवती को मंडप से अगवा करने की कोशिश

Ad

रुद्रपुर:एक सिरफिरे आशिक के प्रेम को जब एक लड़की ने ठुकरा दिया, तो उसने अपने दो दोस्तों के साथ मिलकर उसकी शादी के मंडप में घुसकर उस को अगवा करने का प्रयास किया। युवक की दबंगई इस कदर बढ़ गई कि उसने सभी हदों को पार कर दिया और वह सरेआम बेशर्मी पर उतर आया। यह मामला रुद्रपुर के रेशमबाड़ी इलाके के विवाह समारोह का है। जहां दुल्हन को उठाने का मामला सामने आया है। जब आरोपी अपने मकसद में सफल नहीं हो पाए तो उन्होंने तमंचे के बल पर दुल्हन के परिजनों के साथ जमकर मारपीट की।

ADVERTISEMENTS Ad

घटना के बाद से ही पीड़िता के परिवार के बीच में कोहराम मचा हुआ है और सब बेहद चिंता में हैं। किसी को यह अंदाजा भी नहीं था कि दुल्हन को परेशान करने वाला सरफिरा आशिक इस हद तक नीच हरकत करेगा कि उसकी शादी में आकर उसको ही अगवा करने का प्रयास करेगा। वहीं पीड़ित महिला की मां द्वारा दी गई तहरीर के आधार पर पुलिस ने इरफान समेत तीनों आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:आपके पास देश की सेवा करने का मौका, रानीखेत में 28 दिसंबर से होगी भर्ती

यह भी पढ़े:उत्तराखंड:बगल में छोरा और शहर में ढिंढोरा: व्यवसाई का हत्यारा निकला पड़ोसी

बता दें कि यह मामला रूद्रपुर के सीतापुर कोतवाली क्षेत्र के रेशमबाड़ी इलाके का है। पीड़िता की मां ने पुलिस को तहरीर देते हुए दूसरे समुदाय के एक युवक आरोप लगाया है। पुलिस को सौंपी गई तहरीर के अनुसार महिला ने बताया कि इरफान नाम का एक युवक आए दिन उसकी बेटी को रास्ते में रोककर उसको परेशान करता था। जब उसने उसके बेटी से जबरन प्रेम का इजहार किया तो उसके बेटी ने साफ मना दिया। उसके बावजूद भी वह पीड़िता को परेशान करता रहा।

हालांकि उनको लगा कि इरफान उनकी बेटी का पीछा छोड़ देगा। 25 अक्टूबर को उसकी बेटी की शादी थी। शादी के दौरान इरफान अपने कुछ दोस्तों के साथ विवाह समारोह में पहुंचा और उसकी बेटी को जबरन उठाने की कोशिश की। तमंचे से लैस होकर इरफान और उसके दोस्तों ने उसके बेटी का पीछा भी किया। मगर जब दुल्हन को अगवा करने में वे नाकामयाब रहे तो उन्होंने दुल्हन के परिजनों के साथ मारपीट करना शुरू कर दिया और साथ ही उसके बेटी के ससुराल का पता भी पूछने लगे। जब शोर-शराबा ज्यादा हो गया तो आरोपी वहां से भाग निकले।

यह भी पढ़े:पार्षद हत्याकांड का हुआ खुलासा,पूर्व सभासद ने चार लाख की दी थी सुपारी, एक गिरफ्तार

यह भी पढ़े:उत्तराखंड: युवक ने अन्य लड़की से की शादी तो प्रेमिका ने पेट्रोल डालकर की खुदखुशी

ADVERTISEMENTS Ad
To Top