Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड की लक्की राणा ने यूरोप में जीता पदक, पिता हल्द्वानी में चलाते हैं बस

Ad

उत्तराखंड की लक्की राणा ने यूरोप में जीता पदक, पिता हल्द्वानी में चलाते हैं बस

हल्द्वानी:मोंटेनेग्रो से हल्द्वानी के लिए शानदार खबर आई है, जहां बेटी लक्की राणा ने मुक्केबाजी में सिल्वर पदक हासिल किया है। लक्की राणा की कामयाबी ने पूरे उत्तराखंड का नाम विश्व स्तर पर रौशन किया है। पदकविजेता लक्की राणा ने यह मेडल 64 किलो वर्ग भार में जीता। वह मोटाहल्दू के गांव धनपुर की रहने वाली हैं और उनके पिता देवेंद्र सिंह राणा एक स्कूल में बस चालक हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यूरोप के मोंटेनेग्रो में आयोजित यूथ मेन एंड वीमेन बाक्सिंग चैंपियनशिप मोंटेनेग्रो में पकद जीतने के बाद लक्की अगले महीने पोलैंड में आयोजित होने वाली बॉक्सिंग प्रतियोगिता में भाग लेंगी। बता दें कि लक्की ने रोहतक के राजीव गांधी खेल स्टेडियम में स्थित नेशनल बाक्सिंग एकेडमी में 18 से 21 जनवरी को आयोजित हुई चयन प्रक्रियां में हिस्सा लिया था।

लक्की की कामयाबी से पूरा राज्य खुश हैं। सोशल मीडिया पर उन्हें सैकड़ों लोग बधाई दे रहे हैं। वहीं लक्की की कामयाबी ने एक बार फिर साबित किया है कि अगर बेटियों को उडने का मौका दिया जाए तो वह निराश नहीं करती है।

शिक्षा के अलावा वह खेल के मैदान पर भी नाम रौशन करने का माद्दा रखती हैं। लक्की की कामयाबी इसलिए भी बड़ी है क्योंकि लड़कियों के लिए बॉक्सिंग उत्तराखंड में आम नहीं हैं और उनकी कामयाबी राज्य की सैकड़ों बेटियों को प्रेरित करेगी। हल्द्वानी लाइव की ओर से लक्की को हार्दिक बधाई और पौलेंड में होने वाले टूर्नामेंट के लिए शुभकामनाएं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top