Uttarakhand News

उत्तराखंड: सस्ता गल्ला की दुकान में मिलेगा मडुवा

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में राशन कार्ड धारकों के लिए एक अपडेट सामने आया है। राशन कार्ड धारकों को 1 किलो चावल के बदले 1 किलो मडुवा मुफ्त मिलेगा। इस योजना का लाभ सफेद और गुलाबी कार्डधारक ले पाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad

प्रदेश भर में कार्डधारकों को इस महीने से ही मडुवा मिलना शुरू हो जाएगा। इस संबंध में खाद्य नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले विभाग ने आदेश जारी कर दिए हैं। उत्तराखंड में 13.91 लाख कार्डधारक हैं।

बता दें कि राज्य सरकार मोटे अनाज को प्रोत्साहित कर रही है। इसी के चलते सस्ते गल्ले की दुकानों में मडुवा देने की योजना बनाई है।

आरएफसी कुमाऊं बीएस चलाल ने कहा कि मई से ही राशन कार्ड धारकों को मडुवा दिया जाएगा। इसका आवंटन किया जा चुका है। उन्होंने बताया कि एक राशन कार्ड पर एक किलो मडुवा मुफ्त मिलेगा।

इसी सप्ताह कुमाऊं के सभी गोदामों में मडुवा उपलब्ध करा दिया जाएगा। उत्तराखंड राज्य सहकारी संघ लिमिटेड द्वारा मडुवा उपलब्ध कराएगा। इसे देने के बदले चावल की मात्रा एक क‍िलो कम कर दी जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top