Uttarakhand News

महाराष्ट्र में राज्यपाल हैं भगत सिंह कोश्यारी लेकिन दिल और दिमाग में बसता है उत्तराखंड…

Ad

हल्द्वानी: बीते दिनों कुमाऊं दौरे पर पहुंचे महाराष्ट्र के राज्यपाल भगत सिंह कोश्यारी ने पहाड़ से पलायन रोकने के लिए स्टार्टअप योजनाओं को अहम बताया। उन्होंने कहा कि राज्य के युवा अब खुद का काम शुरू कर रहे हैं और ये प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के विजन से ही संभव हो पाया है। उन्होंने कहा कि स्टार्टअप पलायन रोकने के साथ लोगों को रोजगार भी देगा। अल्मोड़ा में पहाड़ के बारे में बात करते हुए ”भगत दा” भावुक भी दिखे।

ADVERTISEMENTS Ad

महाराष्ट्र जैसे बड़े राज्य में महत्वपूर्ण जिम्मेदारी मिलने का श्रेय भगत सिंह कोश्यारी ने पहाड़ के लोगों को दिया। उन्होंने कहा कि वह जनसेवा के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। उन्होंने कहा कि वह महाराष्ट्र में रहने हुए भी पहाड़ के बारे में सोचते है। जो भी पहाड़ के लिए बेहतर होगा वह किया जाएगा। उन्होंने कहा कि पहाड़ में अपार संभावनाए हैं और उन्हें रणनीति के तहत फ्लोर पर उतारा जाएगा। उत्तराखंड अपने लोगों के परिश्रम के बल पर विकसित प्रदेशों में अपनी जगह बनाएगा।

 

ADVERTISEMENTS Ad
To Top