Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी की माहिका बिष्ट सेना में बनीं लेफ्टिनेंट, बेटी की सफलता पर अल्मोड़ा में भी जश्न

Ad

हल्द्वानी: एक बार फिर एक बेटी ने हल्द्वानी का नाम रौशन किया है। देवभूमि की बेटियों का उपलब्धियां पाने में कोई सानी नहीं है। इस कड़ी में हल्द्वानी रामपुर रोड निवासी माहिका का नाम भी जुड़ गया है। माहिका बिष्ट भारतीय सेना में लेफ्टिनेंट बन गई हैं। जिसके बाद से उनके पूरे परिवार में जश्न का माहौल है।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि बीती 29 अक्टूबर को चेन्नई में पासिंग आउट परेड के बाद माहिका बिष्ट सेना मे लेफ्टिनेंट बन गई हैं। खास बात ये रही कि बेटी के परिजन इस गौरव के क्षण पर उसके साथ थे। मूलरूप से सामंड लमगड़ा जिला अल्मोड़ा की रहने वाली माहिका का ननिहाल हल्द्वानी के बच्ची नगर नंबर दो में है।

महिका के पिता स्व. राजेंद्र सिंह बिष्ट का कहना है कि वह हमेशा से चाहते थे कि बेटी लीक से हटकर कुछ करे। गौरतलब है कि माहिका की पढ़ाई सितारगंज और नैनीताल के डीएसबी परिसर से पूरी हुई है। माहिका ने यहां से बीएससी की परीक्षा पास की। इसके बाद उन्होंने आर्मी कोर के इलेक्ट्रिकल मैकेनिकल से कमीशन प्राप्त किया। महिका का भाई रचित बिष्ट दिल्ली के इंटरनेशनल एयरपोर्ट में कार्यरत है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top