CM Corner

सिंचाई और जल संरक्षण में बड़ा बदलाव, मानसून से पहले राज्य तैयार – देखें पूरी रिपोर्ट

CM DHAMI
Ad

Dehradun : Uttarakhand : Chief Minister Pushkar Singh Dhami : river protection : desilting : irrigation projects : water conservation : flood prevention : forest fire prevention : CAMPA : recharge shafts : check dams : मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने आज सचिवालय में सिंचाई परियोजनाओं के तहत River Protection और Desilting के कार्यों की प्रगति की समीक्षा की। उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए कि मानसून के दौरान बाढ़ की आशंकाओं को देखते हुए सभी कार्य समय पर पूरे किए जाएं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस अवसर पर अधिकारियों ने बताया कि लघु सिंचाई विभाग द्वारा जल संरक्षण और संवर्द्धन योजनाओं के तहत चेक डैम, Recharge Shaft और तालाब निर्माण के कार्य किए जा रहे हैं। राज्य में अब तक 708 चेक डैम बन चुके हैं। इसके अलावा, ऊधम सिंह नगर, नैनीताल और हरिद्वार में 419 Recharge Shaft स्थापित किए गए हैं, जिससे सालाना लगभग 108.94 करोड़ लीटर Group Water Recharge संभव होगा।

अधिकारियों ने यह भी कहा कि 09 वन प्रभागों में पेयजल विभाग और SARRA के माध्यम से 14 जल स्रोतों का उपचार किया जा रहा है। इसके साथ ही CAMPA योजना के अंतर्गत विभिन्न वन प्रभागों में 247 जल धाराओं का संरक्षण किया जा रहा है।

मुख्यमंत्री धामी ने वन विभाग को वनाग्नि रोकथाम के लिए पूरी तैयारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि मानव संसाधन और आवश्यक उपकरणों की उपलब्धता सुनिश्चित की जाए। वन पंचायतों और आसपास के लोगों के साथ नियमित समन्वय बनाए रखा जाए।

उन्होंने यह भी कहा कि वन संरक्षण में सराहनीय कार्य करने वालों को प्रोत्साहित किया जाए…फायर लाइन की समय पर सफाई की जाए और वनभूमि पर अतिक्रमण को प्राथमिकता से हटाया जाए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top