Nainital-Haldwani News

DM का बड़ा एक्शन! नैनीताल के निजी स्कूलों और कोचिंग में शुरू होगी जांच

Lalit Mohan Rayal
Ad

Nainital : School Safety : Lalit Mohan Rayal : नैनीताल जिले में छात्र-छात्राओं की सुरक्षा को लेकर जिला प्रशासन ने बड़ा फैसला लिया है। जिलाधिकारी Lalit Mohan Rayal ने सभी निजी स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का संयुक्त निरीक्षण और सुरक्षा ऑडिट कराने के निर्देश जारी किए हैं।

यह फैसला देश के अलग-अलग हिस्सों में शैक्षणिक संस्थानों में हुई आगजनी और अन्य दुर्घटनाओं को देखते हुए लिया गया है। प्रशासन का उद्देश्य यह सुनिश्चित करना है कि जिले के सभी निजी शिक्षण संस्थानों में सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम हों।

जिलाधिकारी के आदेश के अनुसार पहले से गठित समितियां अब अपने-अपने क्षेत्रों में संचालित निजी विद्यालयों और कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण करेंगी। जांच के दौरान संस्थानों की मान्यता, पंजीकरण, फायर एनओसी और अग्निशमन उपकरणों की उपलब्धता व उनकी स्थिति की जांच की जाएगी।

इसके साथ ही भवन की मजबूती, बिजली व्यवस्था, इमरजेंसी एग्जिट, कक्षाओं की क्षमता, छात्र संख्या और आपदा प्रबंधन से जुड़ी तैयारियों का भी आकलन किया जाएगा। मॉक ड्रिल की व्यवस्था और सुरक्षा मानकों का पालन भी जांच का हिस्सा होगा।

प्रशासन सीसीटीवी कैमरों की उपलब्धता, छात्राओं की सुरक्षा, दिव्यांग विद्यार्थियों के लिए निकासी व्यवस्था, फर्स्ट एड बॉक्स, साफ पेयजल, शौचालय और परिवहन सुविधाओं की भी समीक्षा करेगा।

जिलाधिकारी ने स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि ज्यादा छात्र संख्या वाले स्कूलों और कोचिंग संस्थानों का निरीक्षण प्राथमिकता के आधार पर किया जाए। जांच के दौरान सभी संस्थानों को जरूरी दस्तावेज उपलब्ध कराने होंगे।

प्रशासन ने साफ किया है कि यदि निरीक्षण में गंभीर लापरवाही या अनियमितता पाई जाती है…तो संबंधित संस्थानों के खिलाफ नियमानुसार सख्त कानूनी और प्रशासनिक कार्रवाई की जाएगी।

जिलाधिकारी ने सभी समितियों को 15 दिनों के भीतर अपनी विस्तृत रिपोर्ट जिला प्रशासन को सौंपने के निर्देश दिए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से लागू कर दिया गया है।

Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad Ad
To Top