Nainital-Haldwani News

बारिश का कहर, हल्द्वानी गौलापुल का बड़ा हिस्सा टूटा, पुलिस ने मार्ग बंद किया

Ad

हल्द्वानी: पिछले दो दिन से जिले में बारिश हो रही है। तमाम सड़कों ने तलाब की शुक्ल ले ली है तो वही पर्वतीय इलाकों में मलवा आने से सड़के बंद है। मैदानी क्षेत्रों के नाले उफान पर हैं। पुलिस ने सुरक्षा के लिहाज से कई मार्गों को बंद कर दिया है। इसके अलावा रात 8 बजे से सुबह 5 बजे तक पहाड़ जाने से लोगों को रोका जा रहा है। पुलिस ने लोगों से घरों पर रहने की अपील है। हल्द्वानी गौलापुर उफान पर है और उसी से जुड़ी एक खबर सामने आ रही है। तेज बारिश के चलते गौलापुल का एक बड़ा हिस्सा टूट गया है। पुलिस ने पुल को पूरी से बंद कर दिया है। गौलापुल के टूटने से चोरगलिया, सितारगंज और खटीमा से सम्पर्क टूटा गया है। लगातार हो रही है बारिश के वजह से पुल का बड़ा हिस्सा टूटा। गनीमत नही कि पुल पर हादसे के वक्त वाहनों की आवाजाही नहीं हो रही थी। पुल के एक हिस्से के टूटने के बाद मौके पर पहुंची सिटी मजिस्ट्रेट ऋचा सिंह जिनके द्वारा मौका मुआयना कर इसकी सूचना शासन प्रशास न को प्रेषित की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

पुलिस ने जनता से की अपील

सम्पूर्ण प्रदेश में लगातार हो रही भारी वर्षा के कारण कई जगह मुख्य सड़क मार्गों में मलवा आने से यातायात बाधित हो रहा है। अतः उपरोक्त के दृष्टिगत जनपद नैनीताल पुलिस सभी सम्मानित जनता एवं पर्यटकों से अपील करती है, कि इस दौरान अनावश्यक रूप से यात्रा करने से बचें, बहुत जरूरी होने पर मार्गों की स्थिति के बारे में जानकारी प्राप्त कर ही यात्रा करें, अनावश्यक रूप से बाहर घूमने ना जाएं। लगातार हो रही तेज बारिश से नदी/नालों का जल स्तर लगातार बढ़ता जा रहा है। नदी/नालों/रोखड़ो को पार करने तथा उसके किनारे पर जाने से बचें । किसी भी प्रकार की आपातकालीन सूचना/राहत बचाव कार्य हेतु हेल्पलाइन नम्बर-112, जनपद नैनीताल पुलिस के कंट्रोल रूम न0-05942 235847 या94111 12979 पर उसकी सूचना दें। जिससे तत्काल घटना स्थल पर पहुचकर राहत एवं बचाव कार्य किया जा सके ।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top