Uttarakhand News

पुलवामा में शहीद हुए मेजर विभूति ढौंडियाल की पत्नी नितिका बनी आर्मी ऑफिसर-वीडियो

Ad

देहरादून:जम्मू-कश्मीर के पुलवामा में शहीद हुए देहरादून निवासी मेजर विभूति शंकर ढौंडियाल की पत्नी नितिका कौल भारतीय सेना में शामिल हो गई हैं। वह ‘लेफ्टिनेंट नितिका ढौंडियाल’ बनी हैं। उन्होंने आज भारतीय सेना की वर्दी पहनी और शहीद मेजर विभूति शंकर को श्रद्धांजलि अर्पित की। बता दें कि फरवरी 2019 में जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों के साथ मुठभेड़ में मेजर विभूति शहीद हो गए थे। 14 फरवरी 2019 को पुलवामा में सीआरपीएफ के काफिले पर आतंकियों ने हमला किया था जिसमें 40 जवान शहीद हो गए थे।

ADVERTISEMENTS Ad

इस हमले के बाद ही पुलवामा के पिंगलान गांव में आतंकियों को ढेर करने के लिए सेना ने एक ऑपरेशन चलाया था। 18 फरवरी 2019 को को पिंगलान में हुए इस एनकाउंटर में चार सैनिक शहीद हुए थे। इन शहीदों में मेजर रैंक के ऑफिसर विभूति ढौंढियाल भी शामिल थे। उनकी शादी 10 महीने पहले ही हुई थी।

अप्रैल 2019 में दोनों की पहली मैरिज एनिवर्सिरी थी और उसकी तैयारियां चल रही थी। नितिका कौल ने उस वक्त हिम्मत दिखाई थी, जिसकों पूरे देश ने सलाम किया था। उन्होंने उस वक्त कहा था कि उन्‍हें इस बात का पूरा भरोसा है कि उनके पति की शहादत और ज्‍यादा लोगों को सेनाओं में जाने के लिए प्रेरित करेगी।

मेजर ढौंडियाल शहादत के बाद जब उनका शव घर पहुंचा था तो पत्नी नितिका ने सैल्‍यूट किया। नितिका ने कहा, ‘आपने मुझसे झूठ कहा था कि आप मुझसे प्‍यार करते हो। आप मुझसे नहीं बल्कि अपने देश से ज्‍यादा प्‍यार करते थे और मुझे इस बात पर गर्व है’। उन्होंने कहा कि वह बेचारी नहीं हैं बल्कि एक बहादुर शहीद की पत्‍नी हैं और उन्‍हें अपने पति की शहादत पर गर्व है।

नितिका ने जिस तरह से अपने बहादुर पति को नम आंखों से ‘जय हिंद’ बोलकर अंतिम विदाई दी थी। इसके बाद उन्होंने पति के नक्शे कदम पर चलने का फैसला किया। नितिका ने पिछले वर्ष शॉर्ट सर्विस कमीशन (एसएससी) की परीक्षा पास किया। जिसके बाद उन्हें सेना में शामिल किया गया है। अब वो भी पति की तरह आर्मी ऑफिसर की यूनिफॉर्म पहनकर दुश्मनों से जंग करने के लिए तैयार हैं। उनकी इस कहानी ने करोड़ो युवाओं को प्रेरित किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top