Election Talks

उत्तराखंड में मतदाताओं के लिए लॉन्च किया नया प्रोग्राम, रील बनाओ और इनाम पाओ

Ad

New program launch by election commission:post a reel and win prizes:- उत्तराखंड में आगामी 19 अप्रैल को होने वाले चुनाव को ले कर सरकार अलर्ट मोड पर है। चुनाव के लिए जागरूकता फैलाने के लिए हर संभव कोशिश की जा रही है। सरकार जनता से लगातार अपने अधिकारो का उपयोग करते हुए इस लोक पर्व में पूर्ण भागीदारी देने तथा सभी लोगों से मतदान करने की अपील कर रही है। मतदान जागरूकता हेतु निर्वाचन आयोग द्वारा कई प्रकार के कार्यक्रम भी चलाए जा रहे हैं। ऐसे ही एक नया कार्यक्रम निर्वाचन आयोग द्वारा लाया गया है, जिसमें रील बना कर लोग ढेरों उपहार जीत सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

यदि कोई व्यक्ति रील बनाने का शौकीन है तो अब वो इस के जरिए 5000 तक के इनाम का हकदार बन सकता है। यह धनराशि जीतने के लिए आपको मतदान जागरूकता संबंधी रील बनाकर इंस्टाग्राम पर सीईओ उत्तराखंड को टैग करते हुए पोस्ट करनी होगी।

लेकिन ये प्रोग्राम केवल रील बनाने के इच्छुक लोगों के लिए ही नहीं है। यदि आपकी जनरल नॉलेज भी अच्छी है तो आप मतदान संबंधी क्विज में भी भाग ले सकते हैं और सही जवाब देने पर आपको नगद धनराशि या गिफ्टवाउचर मिल सकता है।

मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय उत्तराखंड की ओर से शुरू की गई मतदाता जागरूकता प्रतियोगिता 3 अप्रैल से 17 अप्रैल तक चलेगी। बता दें कि रोजाना सीईओ उत्तराखंड के फेसबुक पेज पर क्विज का प्रश्न पूछा जाएगा। प्रतियोगिता में लोगों को लगातार 7 दिन तक सात सवालों के सही जवाब देना होंगा। इसके बाद 10 अप्रैल और 17 अप्रैल को सातों सवालों के सही जवाब देने वाले लोगों में से 3 विजेताओं का चयन लॉटरी के माध्यम से किया जायेगा।

इस प्रतियोगिता में प्रतिभाग करने हेतु कुछ नियम व शर्तें भी निर्धारित की गई है। प्रतियोगिता की नियम और शर्ते इस प्रकार है:–

1.प्रतिभागियों को सबसे पहले सीईओ उत्तराखंड के फेसबुक पेज को लाइक तथा फोलों करना होगा।

2.एक से अधिक सही उत्तर देने वालों को लकी ड्रा के माध्यम से पुरस्कार दिया जाएगा।

3.प्रतिभागी द्वारा जितने अधिक सवालों के सही जवाब दिए जाएंगे उसे लकी ड्रॉ में उतनी अधिक एंट्री दी जाएगी।

प्रतियोगिता की इनाम राशि :–

प्रतियोगिता के विजेताओं को प्रथम पुरस्कार 5000 रुपये के गिफ्ट वाउचर, द्वितीय पुरस्कार 2000 रुपये का गिफ्ट वाउचर तथा तृतीय पुरस्कार में 1000 रुपये के गिफ्ट वाउचर प्रदान किए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top