Almora News

अल्मोड़ा पुलिस की ममता खाती को दीजिए बधाई, नेशनल चैंपियनशिप में जीता पदक

Almora news: Mamta khati: National championship: आज उत्तराखंड की बेटियां देश- विदेश में हर क्षेत्र में राज्य का नाम रोशन कर रही हैं। अपने प्रतिभा का लोहा मनवाने वाली उत्तराखंड की बेटियां न केवल अपनी काबिलियत का प्रदर्शन कर रही हैं बल्कि देवभूमि के नाम का परचम विदेशों में भी लहरा रही हैं। अपनी मेहनत से राज्य की बेटियां देश- विदेश में नए-नए मुकाम हासिल कर रही हैं। एक बार फिर उत्तराखंड की बेटियों ने देश का नाम रोशन किया है। हम बात कर रहे हैं उत्तराखंड पुलिस की महीला आरक्षी ममता खाती की। जिन्होने ममता खाती ने पिछले महीने महाराष्ट्र के अमरावती नेशनल चैंपियनशिप में प्रतिभाग किया था जिसमें उन्होंने रजत पदक प्राप्त कर राज्य और उत्तराखंड पुलिस का मान बढ़ाया है।

चीन में आयोजित होने वाली लेजर रन वर्ल्ड चैपिंयनशिप के लिए क्वालीफाई किया

अल्मोड़ा जिले में तैनात महिला पुलिस कर्मी ममता खाती ने 26 से 29 अप्रैल तक होने वाली अमरावती, महाराष्ट्र में आयोजित लेजर रन सीनियर नेशनल चैंपियनशिप में रजत पदक जीता है। अब उन्होने सात मई से चीन में आयोजित होने वाली लेजर रन वर्ल्ड चैपिंयनशिप के लिए क्वालीफाई कर लिया है। बता दें कि अमरावती नेशनल चैंपियनशिप में उनके साथ ही उत्तराखंड पुलिस की उपनिरीक्षक सुनीता चौहान ने स्वर्ण पदक और उपनिरीक्षक अल्का वर्मा ने रजत पदक प्राप्त किया है। उनकी इस उपलब्धि के बाद पुलिस मुख्यालय में अपर पुलिस महानिदेशक प्रशासन एवं उत्तराखंड पुलिस स्पोर्ट्स कंट्रोल बोर्ड के वरिष्ठ उपाध्यक्ष अमित सिंहा ने सभी विजेताओं को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी। हल्द्वानी लाइव की तरफ से ममता खाती, सुनीता चौहान और अल्का वर्मा जी को उनकी इस उपलब्धि पर ढ़ेर सारी बधाई और शुभकामनाएं।

To Top