Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड की ममता कुमार को मिली डॉक्टरेट उपाधि, हल्द्वानी से है खास कनेक्शन

Ad

Uttarakhand news: Mamta kumar: उत्तराखंड की बेटियां आज हर क्षेत्र में अपने हुनर का लोहा मनवा रही हैं। ऐसी ही एक उत्तराखंड की बेटी हैं ममता कुमार। जिन्हे डॉक्टेरेट की उपाधि से सम्मानित किया गया है। ममता कुमार को इंदिरापुरम हैबिटेट सेंटर गाजियाबाद में वाधवान इंडिया अवॉर्ड्स कौंसिल द्वारा आयोजित दीक्षांत समारोह में हेसेन अंतर्राष्ट्रीय यूनिवर्सिटी, जर्मनी की ओर से डॉक्टरेट की मानद उपाधि देकर सम्मानित किया गया है। दिक्षांत समारोह में डा. अजय राणा, डॉयरेक्टर जनरल, एमिटी यूनिवर्सिटी, प्रो अंसुर रहमान, निदेशक, यूजीसी, जामिया मिलिया, डा पीके राजपूत, पूर्व वाइस प्रेसिडेंट, कैडिला फार्मा आदि द्वारा ममता कुमार को मानद उपाधि प्रदान की गई। उनको उपाधि मिलने पर उनके परिवारवालों, विभिन्न संगठनों और शुभ चिंंतको ने उन्हे ढ़ेर सारी बधाई दी और उनके सम्मान में सम्मान समारोह का आयोजन भी किया ।

ADVERTISEMENTS Ad

डॉ. ममता कुमार एस एस बी एम जेनेवा में रिसर्च स्कॉलर हैं

समाज से अलग पहचान रखने वाली डॉ. ममता कुमार करियर काउंसलिंग, शिक्षा एवं सामाजसेवा में अग्रणी है। डॉ ममता समाज में शिक्षा, समानता, भाई-चारे और सौहार्द को करने के लिए हमेशा से ही तत्पर है। डॉ ममता को यह उपाधि उनके कैरियर काउंसलिंग के क्षेत्र में 15 वर्षों से लगातार कार्य करने को देखते हुए प्रदान की गई। डॉ. ममता अभी तक पांच हजार लोगों एवं प्रत्यक्ष और अप्रत्यक्ष छात्रों के लिए विशेषज्ञ कैरियर के लिए परामर्श दे चुकी हैं। आपको बता दें कि डॉ. ममता कुमार एस एस बी एम जेनेवा में रिसर्च स्कॉलर भी हैं जिसका विषय “गेम चेंजर के रूप में एआई के साथ भविष्य के लिए तैयार केरियर मार्गदर्शन” का अध्ययन है। जिसके प्रथम चरण में उन्हें 100 प्रतिशत ग्रेडिंग से नवाजा गया है। डॉ. ममता के पति अशोक कुमार लोक निर्माण विभाग हल्द्वानी में अधिशासी अभियंता हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top