Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: पत्नी के साथ झगड़ा होने पर पति ने किया सुसाइड

हल्द्वानी राजपुरा में 24 वर्षीय युवक ने किया Suicide, नशा रहा एक बड़ी वजह...
file photo
Ad

हल्द्वानी: शहर में आत्महत्या के मामले कम नहीं हो रहे हैं। नया मामला दमुवाढूंगा से सामने आया है, जहां एक युवक ने पत्नी के साथ झगड़ा होने के बाद पंखे से लटक गया। परिजन युवक को सुशीला तिवारी हॉस्पिटल लेकर गए लेकिन डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने के बाद पुलिस हॉस्पिटल पहुंची और युवक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम की कार्यवाही को आगे बढ़ाया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के मुताबिक 26 वर्षीय दीपक कुमार का पत्नी के साथ झगड़ा हुआ था। वह दूसरे कमरे में गया और फिर वहां पंखे से लटक गया। काफी देर बाद दीपक बाहर नहीं आया तो पत्नी ने दरवाजा खोल दिखा तो उसके पैरो तले जमीन खिसक गई। इसके बाद युवक को परिजन सुशीला तिवारी अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टर ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक राजमिस्त्री का कार्य करता था और उसके दो छोटे बच्चे हैं। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंप दिया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top