Viral

खाते में गलती से आए साढ़े पांच लाख रुपए, शख्स ने कहा मोदी जी ने भेजे हैं, गिरफ्तार

खाते में गलती से आए साढ़े पांच लाख रुपए, शख्स ने कहा मोदी जी ने भेजे हैं, गिरफ्तार
Ad

खगड़िया: जिला क्षेत्र से एक अजीबो गरीब मामला सामने आया है। यहां एक व्यक्ति के खाते में गलती से साढ़े पांच लाख रुपए की मोटी रकम आ गई। बैंक ने जब व्यक्ति से कहा कि आपके खाते में पैसे गलती से आ गए हैं तो उसने कहा कि मोदी जी ने भेजे हैं, मैं वापिस नहीं करूंगा। बहरहाल अब शख्स के जेल जाने तक की नौबत आ गई है।

ADVERTISEMENTS Ad

बिहार के खगड़िया जिले का निवासी रंजीत दास रातों रात मालामाल हो गया। दरअसल बैंक उपभोक्ता रंजीत दास के खाते में अचानक साढ़े पांच लाख रुपए आ गए। अब इतने पैसे आने के बाद उसकी खुशी का कोई ठिकाना ही नहीं रहा। उसने रुपए निकाले और निकालकर खर्च भी कर डाले। मगर बाद में मामला अलग ही निकला।

दरअसल बैंक से गलती से रंजीत दास के खाते में ये राशि चले गई थी। जब बैंक को इस बारे में पता चला तो रंजीत से पैसे वापिस करने को कहा गया। इसपर खाताधारक ने प्रधानमंत्री मोदी के वादे की रट लगा ली। उसका कहना था कि मोदी जी ने पैसे भेजने का वादा किया था। ये वही पैसे हैं तो खाते में आए हैं। मैं इन्हें वापिस नहीं करूंगा।

बता दें कि बैंक द्वारा कई बार रुपयों की वापसी को लेकर रंजीत दास को नोटिस दिया गया। बावजूद इसके राशि वापस नहीं की गई। इसलिए अब ने शख्स के ऊपर केस दर्ज करा दिया है। मानसी क्षेत्र पुलिस ने रंजीत दास को गिरफ्तार कर लिया है। वह समीप के बख्तियारपुर गांव का रहने वाला है।

मानसी थानाध्यक्ष दीपक कुमार ने जानकारी देते हुए बताया कि ग्रामीण बैंक के मुकदमे के बाद गिरफ्तारी की गई है। अब रंजीत दास को जेल भेजने की प्रक्रिया चल रही है। ग्रामीणों का कहना है कि उन्होंने रंजीत को पहले ही कहा था कि पैसे गलती से खाते में आए हैं तथा उन्हें वापिस कर देना ही उचित है। मगर उसने पैसे वापिस नहीं किए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top