Viral

सोशल मीडिया पर वायरल शख्स, 7 बीवियां हैं और 9 बच्चे… और सब साथ रहते हैं

Ad

नई दिल्ली: सोशल मीडिया पर रोजाना कुछ ना कुछ वायरल होता रहता है। कई बार कुछ ऐसी खबरे भी सामने आती हैं जो लोगों को हंसने पर मजबूर कर दे। एक व्यक्ति इन दिनों सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। शख्स की एक नहीं दो नहीं तीन नहीं बल्किन 7 बीवियां है। वहीं 7 बीवियों से उसे 9 बच्चे भी हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वायरल हो रहे व्यक्ति का नाम नट्टापोंग छबलेम है। ये व्यक्ति नट्टापोंग थाईलैंड के नाखोम प्रांत का रहने वाला है। मिली जानकारी के मुताबिक नट्टापोंग पेशे से सेल्समैन है। वह 36 साल के हैं। ‘द सन’ की रिपोर्ट के अनुसार नट्टापोंग की 7 बीवियां और 9 बच्चे हैं। नट्टापोंग काफी पहले से ही शादीशुदा हैं फिर भी लड़कियां उनके प्यार में पड़ जाती हैं और उन्हें पागलों की तरह चाहती हैं। वहीं उसकी सभी बीवियां एक साथ रहती हैं।

नट्टापोंग बताते हैं कि उनमें कुछ ऐसी बात जरूर है कि उन्हें देखते ही लड़कियां उनके तरफ खींची चली आती हैं। उनका कहना है कि महिलाएं उनके प्यार में पागल हुए घूमती रहती हैं। नट्टापोंग को झूठ बोलना बिल्कुल भी पसंद नहीं है। वह अपनी पत्नियों से झूठ नहीं बोल सकते हैं इसलिए सबको एक साथ ही अपने पास रखते हैं।

नट्टापोंग का यह भी कहना है कि उनके अंदर कुछ खूबियां हैं जिसकी वजह से महिलाएं आपस में बिना लड़ाई किए उसे बहुत प्यार करती हैं। लड़कियों को मेरे शादीशुदा होने का मालूम होते हुए भी वह मेरे प्यार में पड़ जाती हैं और अब वे सब पत्नियों के साथ ही रहते है। 

नट्टापोंगवअपनी सभी पत्नियों से अलग-अलग तरीके से मिले थे। कोई उन्हें फेसबुक पर मिला तो कोई इंस्टाग्राम पर। वहीं कुछ बीवियों को दोस्तों ने मिलवाया। नट्टापोंग ने बताया कि वह एक साथ एक से ज्यादा पत्नियों के रख लेते है यही उनकी खूबी है। इसके साथ ही उन्होंने दूसरे मर्दों को हिदायत दी कि जो लोग एक से ज्यादा पत्नियों को मैनेज नहीं कर सकते वह एक ही पत्नी रखें तो अच्छा होगा। फ़िलहाल इस शख्स की बहुत चर्चा हो रही है। 

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top