Rajasthan

राजस्थान का नाम हुआ रौशन, जयपुर की मनाली शर्मा ISRO में बनी वैज्ञानिक

Ad

जयपुर : राज्य का नाम बेटी से रौशन किया है। जयपुर निवासी मनाली शर्मा की नियुक्ति भारतीय अंतरिक्ष अनुसंधान संगठन में बतौर वैज्ञानिक हुई है। मनाली अपना आदर्श पूर्व राष्ट्रपति एपीजे अब्दुल कलाम में को मानती हैं। वह डॉ. कलाम के फोर रूल्स ऑफ सक्सेस से काफी प्रभावित हुई है। मनाली ने अपनी सफलता का श्रेय पिता लोकेश शर्मा को दिया है। लोकेश शर्मा राजस्थान विधानसभा में असिस्टेंट सेक्रेटरी हैं। आगे पढ़ें…

ADVERTISEMENTS Ad

मनाली शर्मा की स्कूली शिक्षा बात करें तो उन्होंने जयपुर से इंटर करने के बाद महारानी कॉलेज से बीएससी किया। इसके बाद राजस्थान विश्वविद्यालय से साइंस मैथमेटिक्स में पोस्ट ग्रेजुएशन किया। फिर उन्होंने मैथमेटिक्स सब्जेक्ट के साथ एमफिल भी किया। मनाली को यूजीसी नेट में भी सफलता मिली। उन्होंने ऑल इंडिया में 96वीं रैंक हासिल की। वहीं गेट परीक्षा में उन्होंने ऑल इंडिया 161वीं रैंक हासिल की। मनाली राजस्थान यूनिवर्सिटी में पीएचडी के दौरान शोध कार्य करते हुए ही इसरो का एग्जाम दिया और सफलता प्राप्त की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top