Udham Singh Nagar News

आखिर कैसे रंगे हाथ पकड़ा गया प्रभारी मंडी सचिव पूरन सैनी…

bribery caught
Ad

काशीपुर: सतर्कता अधिष्ठान हल्द्वानी की टीम ने बड़ी कार्रवाई करते हुए मंडी समिति कार्यालय, काशीपुर में तैनात प्रभारी मंडी सचिव पूरन सैनी को 1,20,000 (एक लाख बीस हजार रुपये) की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ गिरफ्तार कर लिया।

ADVERTISEMENTS Ad

मामला तब सामने आया जब पूरन सैनी पर मंडी समिति में लाइसेंस बनवाने की प्रक्रिया के एवज में प्रति लाइसेंस 60,000 की अवैध धनराशि मांगने की शिकायत प्राप्त हुई। शिकायत की प्रारंभिक जांच में आरोप प्रथम दृष्टया सही पाए गए, जिसके बाद सतर्कता अधिष्ठान, हल्द्वानी की टीम ने योजनाबद्ध तरीके से जाल बिछाया और आखिरकार मंगलवार को उन्हें रिश्वत लेते हुए पकड़ लिया।

आरोपी के विरुद्ध भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम की सुसंगत धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर दी गई है और आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है। प्रदेश सरकार ने एक बार फिर स्पष्ट किया है कि भ्रष्टाचार के विरुद्ध जीरो टॉलरेंस की नीति पर कड़ाई से अमल किया जाएगा और कोई भी व्यक्ति यदि भ्रष्टाचार में लिप्त पाया जाता है…तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई की जाएगी। उत्तराखंड में पारदर्शी और ईमानदार शासन व्यवस्था सरकार की सर्वोच्च प्राथमिकता है।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top