Nainital-Haldwani News

Haldwani मुखानी निवासी मनीष को मिली UGC नेट परीक्षा में सफलता, JRF भी हुआ क्वालीफाई

Ad

Manish Tamta Haldwani UGC: Haldwani Success Story:

ADVERTISEMENTS Ad

देवभूमि उत्तराखंड में कौशल और प्रतिभा की कोई कमी नहीं है। आए दिन उत्तराखंड के युवाओं को अनेकों क्षेत्रों में सफलता मिलती है। बीते दिनों 18 जनवरी को आए UGC-JRF का रिजल्ट जारी हुआ, जिसमें हल्द्वानी शहर के कई युवाओं को सफलता मिली।

नैनीताल जिला, हल्द्वानी शहर मयूर विहार बड़ी मुखानी पीलीकोठी निवासी मनीष टम्टा को UGC-JRF परीक्षा में सफलता मिली है। इस उपलब्धि से परिवार और पूरा क्षेत्र अभिभूत है। मनीष टम्टा ने कंप्यूटर साइंस विषय में ये परीक्षा अपने दूसरे प्रयास में उत्तीर्ण की है। मनीष ने JRF भी क्वालीफाई किया है। परिवार के साथ क्षेत्र के स्थानीय निवासियों ने भी मनीष की लगन और एकाग्रता की खूब प्रशंसा की व उन्हें हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं भी दी।

बचपन से ही पढ़ाई में रुचि रखने वाले मनीष ने अपनी इस उपलब्धि का सारा श्रेय अपने गुरुजनों की शिक्षा और माता-पिता के प्रोत्साहन को दिया है। एकाग्र मन और अनुशासित दिनचर्या आपको आपकी सफलता तक पहुंचाते हैं जिसका प्रभाव आपके जीवन के साथ-साथ परिवार और समाज पर भी पड़ता है। आप सामान्य व्यक्ति से बढ़कर कभी भी प्रेरणा बन सकते हैं, यह बात मनीष ने अपनी इस उपलब्धि से सिद्ध कर दी। आपकी जानकारी के लिए बता दें की UGC-JRF का रिजल्ट 18 जनवरी 2024 को आ चूका है। छात्र छात्राएं यूजीसी की आधिकारिक वेबसाइट – nta.ac.in और ugcnet.nta.nic.in पर रिजल्ट देख सकते हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top