Udham Singh Nagar News

उत्तराखंड में मनोज सरकार की पत्नी बोली, हम किया…पूरा इंडिया उनका स्वागत करेगा

हल्द्वानी: टोक्यो पैरा ओलंपिक में कांस्य पदक जीतने वाले मनोज सरकार सुर्खियों में हैं। उनके संघर्ष की कहानी से युवा काफी प्रेरित हुए हैं। रुद्रपुर निवासी मनोज सरकार का परिवार काफी खुश हैं। उनकी मानें तो मनोज की ये शुरुआत है। उन्हें इंडिया वापस आकर आगामी टूर्नामेंट की तैयारियों में लगना है। मनोज सरकार ने अपने परिश्रम से ये कामयाबी हासिल की है।

मनोज सरकार की पत्नी रिवा सरकार ने भी पति की कामयाबी पर खुशी जाहिर की। उन्होंने कहा कि मनोज का ओलंपिक में पदक जीतने का सपना था जो सच हुआ है। उन्होंने बताया कि अब मनोज को विश्व चैपियनशिप की तैयारी करनी हैं जो साल के अंत में आयोजित होगी। इसके बाद 2022 में वह ASIAN गेम्स में हिस्सा लेंगे।

उन्होंने कहा मनोज सरकार भारत लौटने के बाद सबसे पहले प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी से मिलेंगे। इसके बाद रुद्रपुर आएंगे। जब उनसे मनोज के स्वागत के बारे में पूछा गया तो उन्होंने कहा कि हम किया… पूरा देश में उनका स्वागत करेगा। मनोज ने ब्रांस मेडल के लिए खेले मुकाबले में जापान के खिलाड़ी को हराया। भारत के प्रमोद भगत को स्वर्ण मेडल मिला। मनोज सरकार उत्तराखंड के लिए पैरा ओलंपिक में हिस्सा लेने वाले और पदक जीतने वाले पहले खिलाड़ी है।

To Top