Almora News

अल्मोड़ा की बेटी का बैडमिंटन में धमाल, मनसा रावत ने डेन्मार्क में जीता गोल्ड मेडल

अल्मोड़ा की बेटी का बैडमिंटन में धमाल, मनसा रावत ने डेन्मार्क में जीता गोल्ड मेडल
Ad

अल्मोड़ा: बेटियों का कद दिन प्रतिदिन बढ़ता ही जा रहा है। ना सिर्फ पढ़ाई संबंधी क्षेत्रों में बल्कि खेल के मैदान पर भी बेटियां आगे बढ़ रही हैं। देवभूमि के लिए बैडमिंटन से जुड़ी बड़ी अच्छी खबर सामने आई है। अल्मोड़ा निवासी मनसा रावत ने डेन्मार्क में चल रही जूनियर बैडमिंटन प्रतियोगिता में शानदार खेल दिखाते हुए स्वर्ण पदक जीत लिया है।

ADVERTISEMENTS Ad

गौरतलब है कि 21 से 24 अक्टूबर तक ओडेनसे, डेनमार्क में विक्टर डेनमार्क जूनियर बैडमिंटन टूर्नामेंट आयोजित हुआ। जिसमें अल्मोड़ा की मनसा रावत ने भारत का प्रतिनिधित्व करते हुए बढ़िया खेल दिखाया। अंडर 15 आयु वर्ग की बालिकाओं के एकल में मनसा रावत ने डेनमार्क की मैरी विस्कोरीच को सीधे सेटों मैं 21-8 व 22-20 से हराकर स्वर्ण पदक प्राप्त किया।

इससे पहले मनसा ने सेमी फाइनल मैच में डेनमार्क के निकोलिने टंग को सीधे सेटों मैं 21-14 व 21- 8 से हराया था। बता दें कि देहरादून के अंश नेगी ने अंडर-15 बालक एकल वर्ग में स्पेन के येदेल गिल को आसानी से सीधे सेटों में 21-6 व 21-12 से  हराकर स्वर्ण पदक जीता। अंडर 15 मिश्रित युगल में अंश व मनसा की जोड़ी का सफ़र कवार्टर फाइनल में थम गया था।

आपको बता दें कि पिछले हफ्ते भी दोनों ने जर्मन जूनियर इंटरनेशनल में दो-दो स्वर्ण पदक जीते थे। गौरतलब है कि इस उपलब्धि से हर तरफ खुशी ली लहर है। खिलाड़ियों के बेहतर प्रदर्शन पर बैडमिंटन एसोसिएशन के अध्यक्ष, सचिव बीएस मनकोटी सहित खेलप्रेमियों ने उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top