Pauri News

उत्तराखंड की मानसी शर्मा ने तीसरी रैंक के साथ पास की परीक्षा, बनी सरकारी अफसर

Ad

देहरादून: उत्तराखंड के पहाड़ी क्षेत्रों के बच्चे हमेशा से पढ़ाई लिखाई के विषय में अव्वल रहे हैं। यह प्रथा आज भी ठीक उसी तरह बरकरार है, जैसी वर्षों पहले हुआ करती थी। अब पौड़ी गढ़वाल की एक बेटी ने उत्तराखंड लोक सेवा आयोग द्वारा आयोजित सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा में सफलता हासिल करते हुए पूरे प्रदेश में तीसरा स्थान पाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हम पौड़ी गढ़वाल जिले की रहने वाली मानसी शर्मा की सफलता के बारे में आपको बताने जा रहे हैं। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने सहायक अभियोजन अधिकारी परीक्षा का परिणाम घोषित किया। जिसमें कई सारे युवाओं ने बेहतरीन प्रदर्शन किया। पौड़ी गढ़वाल की मानसी शर्मा ने मेरिट सूची में तीसरा स्थान हासिल कर पूरे परिवार का नाम रोशन कर दिया है।

बता दें कि मानसी शर्मा यमकेश्वर ब्लाक के धारकोट ग्राम सभा की रहने वाली हैं। मानसी की प्रारम्भिक पढ़ाई गांव के ही राजकीय प्राथमिक विद्यालय धारकोट से हुई है। हिमज्योति देहरादून से इंटरमीडिएट करने के पश्चात मानसी ने उच्च शिक्षा के लिए दिल्ली का रुख किया। विवेकानंद इंद्रप्रस्थ यूनिवर्सिटी एलएलबी की डिग्री हासिल कर चुकी मानसी ने अब नया मुकाम हासिल किया है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top