Nainital-Haldwani News

डीएम नैनीताल के निर्देश, कैंची धाम क्षेत्र में वाहन चैकिंग में कइयों के कटे चालान

Ad

Kaichi Dham: Bus Checking: Dm LM Rayal: जिलाधिकारी ललित मोहन रयाल के निर्देशों के अनुपालन में जिले में सड़क दुर्घटनाओं पर नियंत्रण के लिए लगातार सघन चेकिंग अभियान चलाया जा रहा है। इसी क्रम में शुक्रवार को उपजिलाधिकारी कैंचीधाम के नेतृत्व में परिवहन विभाग और पुलिस विभाग की संयुक्त टीम ने क्षेत्र के छड़ा, गरमपानी सहित आसपास के इलाकों में वाहनों की गहन जांच की।

ADVERTISEMENTS Ad

अभियान के दौरान कुल 15 वाहनों के चालान किए गए। इनमें ओवरलोडिंग, बिना लाइसेंस, बिना फर्स्ट एड बॉक्स, तथा बिना हेलमेट चलने जैसे गंभीर उल्लंघन प्रमुख रूप से पाए गए। अधिकारियों ने बताया कि सड़क सुरक्षा को लेकर किसी भी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

उपजिलाधिकारी ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता में यातायात नियमों के प्रति जागरूकता बढ़ाना और दुर्घटनाओं में कमी लाना है। उन्होंने वाहन चालकों से अपील की कि वे सभी आवश्यक दस्तावेज अपने साथ रखें, यातायात नियमों का पालन करें और सुरक्षित ड्राइविंग को अपनी आदत बनाएं।

परिवहन और पुलिस विभाग ने बताया कि ऐसे संयुक्त चेकिंग अभियान आगे भी नियमित रूप से जारी रहेंगे, ताकि सड़क पर अनुशासन और सुरक्षा सुनिश्चित की जा सके।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top