Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी का मामला वायरल, ऐसी भी क्या कंजूसी हुई कि दुल्हन ने शादी ही तोड़ दी…

Ad

हल्द्वानी: शादी की तैयारियां परिवारों के बैंक खातों पर भारी पड़ती हैं। मगर फिर भी शादी में लोग अत्याधिक खर्च करने से कम ही बचते हैं। हां, कंजूस व्यक्ति हमेशा गिन गिन कर ही खर्चा करता है। मगर कभी कभी कंजूसी भी भारी पड़ जाती है। हल्द्वानी कोतवाली में दर्ज हुए एक अजीबोगरीब मामले में तो कंजूसी ने एक युवक की शादी ही तुड़वा दी।

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल हल्द्वानी निवासी एक युवती की शादी अल्मोड़ा जिले के युवक से तय हुई थी। विवाह 5 नवंबर को होना था जबकि जून महीने में दोनों की सगाई हो चुकी थी। शादी की तारीख निकलने के तीन दिन बाद हल्द्वानी कोतवाली में युवक पक्ष के लोगों ने शिकायत कर दी। पूरा मामला एक लहंगे के पीछे हुआ है। लड़की की डिमांड और लड़के वालों की कंजूसी रिश्ता टूटने की वजह बनी है।

लड़के वालों का कहना है कि सगाई में तय हुई बात के मुताबिक उन्होंने लखनऊ से ₹10000 का लहंगा मंगवाया। युवती के घर लहंगा पहुंचा तो उसे पसंद नहीं आया। इसके बाद लड़के के पिता ने होने वाली बहु को अपना एटीएम कार्ड देकर मनपसंद लहंगा लेने को कहा। लड़के वालों की मानें तो युवती शादी से मुकर गई। 30 अक्टूबर को दोनों में शादी ना करने का समझौता हुआ।

जानकारी के अनुसार समझौते के बाद युवक के पिता व रिश्तेदारों ने युवती के घर पहुंचकर ₹100000 दे दिए। इसका वीडियो भी उनके पास उपलब्ध है। लेकिन लड़की वालों ने फिर शादी की बात शुरू कर दी। तभी परेशान होकर लड़के वालों ने कोतवाली में शिकायत की है। लड़की वालों ने भी आरोप लगाए हैं। पुलिस ने बताया कि देर शाम कोतवाली में दोनों पक्षों के बीच शादी न करने पर समझौता हो गया।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top