Uttarakhand News

उत्तराखंड: बिन बुलाए खाना खाने शादी में पहुंचे युवक, ग्रामीणों ने पीटा और फिर धुलवाए बर्तन

Ad

उत्तराखंड हल्द्वानी लाइव न्यूज 2025: वैसे तो अक्सर सुनने में आ ही जाता है कि कुछ लोग बिना निमंत्रण के खाना खाने के लिए शादी में पहुंच जाते है. कुछ ऐसा ही एक मामला उत्तराखंड के अनंतपुर गांव का है. जहां तीन युवक एक शादी में बिन बुलाए पहुंचकर खाना खाने पहुंच गए, लेकिन उन्हें क्या पता था कि फ्री का खाना खाने की कीमत बर्तन धुलकर चुकानी पड़ेगी. सोशल मीडिया में इस घटना का वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है.

ADVERTISEMENTS Ad

दरअसल खबर के मुताबिक उत्तराखंड के भगवानपुर थाना क्षेत्र के अनंतपुर गांव में एक शादी समारोह का कार्यक्रम चल रहा था. इसी बीच दूसरे गांव के तीन युवक बिना किसी निमंत्रण के शादी में पहुंचकर खाना खाने लगे.खाना खाते समय गांव के कुछ ग्रामीणों को तीनों युवकों पर शक हुआ. जिसके बाद ग्रामीणों ने तीनों युवकों से पूछताछ की. लेकिन युवकों ने टालमटोल कर जवाब दिया. इसके बाद ग्रामीणों को गुस्सा आ गया और उन्होंने युवकों की पिटाई करना शुरू कर दिया.

पिटाई करने के बाद कुछ लोगों ने बीच बचाव किया. लेकिन युवकों को सबक सिखाने के लिए ग्रामीणों ने तीनों युवकों से बर्तन धुलवाए. वहीं इस पूरी घटना को कुछ लोगों ने अपने मोबाइल पर कैद कर लिया. इसके बाद वीडियो को सोशल मीडिया में अपलोड कर दिया गया. अब यह वीडियो तेजी से वायरल हो रहा है. कई लोग वीडियो को देखकर ग्रामीणों को गलत ठहरा रहे हैं तो कुछ लोग युवकों की पिटाई को सही बता रहे हैं. लेकिन तीनों युवकों की जमकर किरकरी भी हो रही है.

आपको बता दें कि अभी तक इस घटना की कोई भी शिकायत पुलिस से नहीं की गई है. पुलिस ने बताया कि वायरल वीडियो की जानकारी मिली है. हमने देखा भी है. अगर कोई लिखित शिकायत मिलती है तो कार्रवाई की जायेगी. फिलहाल वायरल वीडियो लोगों के बीच कौतहूल का विषय बना हुआ है.

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top