Udham Singh Nagar News

युवक ने बताई आपबीती, दो लाख रुपए और दोनों बच्चों के साथ छू-मंतर हो गई पत्नी

Ad

रुद्रपुर: एक चौंकाने वाले मामले में पत्नी अपने दो बच्चों के साथ घर से दो लाख रुपए लेकर फरार हो गई। पीड़ित पति ने पुलिस पहुंचकर शिकायत की है और यह भी बताया है कि महिला इससे पहले वाली शादी में भी यही काम कर चुकी है। फिलहाल युवक की तरफ से युवती के मायके वालों पर भी गंभीर आरोप लगाए गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

बता दें कि प्रीत विहार फाजलपुर महरौला रुद्रपुर निवासी युवक की शादी महिला से चार साल पहले हुई थी। महिला ने युवक को अपने पहले पति की मौत लाइट के काम के दौरान होना बताई थी। बहरहाल, पुलिस को दिए प्रार्थना पत्र में युवक ने बताया कि 25 अक्टूबर को उसकी पत्नी दो बच्चों और घर में रखे दो लाख रुपए लेकर फरार हो गई।

युवक का आरोप है कि पत्नी के साथ उसकी मां, पिता, बहन और बाकी लोग भी मिले हुए हैं और उससे पहले उक्त युवती पहले भी विवाह के बाद यही काम कर चुकी है। पुलिस भी गहनता से जांच में जुट गई है। गौरतलब है कि महिला का बड़ा पुत्र पहले पति से जबकि दूसरा पुत्र उससे शादी के बाद हुआ था।

ADVERTISEMENTS Ad
To Top