Almora News

अल्मोड़ा सल्ट में खाई में गिरी कार, तीन बच्चों सहित एक ही परिवार के पांच लोग घायल

Ad

अल्मोड़ा: पहाड़ के रास्ते खतरनाक होते हैं। खासकर गाड़ी चलाने वालों के लिए यहां लापरवाही या छोटी सी भी गलती की गुंजाईश नहीं होती। अल्मोड़ा जिले के सल्ट में एक मारुति कार हादसे का शिकार हुई है। गाड़ी अनियंत्रित होकर खाई में गिर गई। जिसके अंदर एक ही परिवार के पांच लोग सवार थे, जिनमें बच्चे भी थे। बहरहाल पांचों को चोट आई है।

ADVERTISEMENTS Ad

शुक्रवार सुबह साढ़े दस बजे के समय सल्ट के खीमानंद शर्मा अपने परिवार के साथ मारुति ईको वैन से कहीं जा रहे थे। तभी थाना सल्ट से करीब 20 मीटर आगे जालीखान की तरफ ग्राम भवाली के पास गाड़ी अनियंत्रित होकर रोड से करीब 50 मीटर गहरी खाई में गिर गई। घायलों का रेस्क्यू किया गया और पुलिस ने उन्हें सरकारी वाहन से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र भेजा।

जानकारी के अनुसार इस हादसे में 40 वर्षीय खीमानंद शर्मा पुत्र श्री ज्वाला दत्त, सुनीता पत्नी खीमानंद, गणेश शर्मा पुत्र खीमानंद शर्मा (14 वर्ष), भानू पुत्री खीमनंद (17 वर्ष), आरती पुत्री खीमानंद (13 वर्ष), सभी निवासी ग्राम भवाली थाना सल्ट घायल हुए हैं। फिलहाल इनकी हालत स्थिर बताई जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top