Rudraprayag News

उत्तराखंड में तैनात मास्टर जी को हुई जेल, बीएड की फर्जी डिग्री से पाई थी नौकरी !

Master ji was jailed
Ad

रुद्रप्रयाग: जनता इंटर कॉलेज देवनगर में बीएड की फर्जी डिग्री से नौकरी करने वाले लक्ष्मण सिंह को कोर्ट ने दोषी करार देते हुए पांच साल की सजा और 10 हजार रुपये जुर्माने की सजा सुनाई है। मुख्य न्यायिक मजिस्ट्रेट अशोक सैनी की अदालत ने यह फैसला सुनाया। फैसले के बाद आरोपी को न्यायिक अभिरक्षा में पुरसाड़ी जेल भेज दिया गया।

ADVERTISEMENTS Ad

जानकारी के अनुसार, लक्ष्मण सिंह ने साल 2003 में चौधरी चरण सिंह विश्वविद्यालय मेरठ से फर्जी बीएड डिग्री हासिल की और इसी के आधार पर जनता इंटर कॉलेज देवनगर में सहायक शिक्षक पद पर नौकरी पा ली। लेकिन शिकायत मिलने पर शिक्षा विभाग ने जांच कराई। एसआईटी जांच में खुलासा हुआ कि बीएड की डिग्री फर्जी है। इसके बाद विभाग ने लक्ष्मण सिंह को पहले निलंबित किया, फिर बर्खास्त कर पुलिस में मुकदमा दर्ज कराया।

जिला अभियोजन अधिकारी ने बताया कि बीएड फर्जीवाड़े के इस मामले में जिले में अब तक कुल 26 शिक्षकों को सजा मिल चुकी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top