Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी: एनआईए ने मौलाना आसिम कासमी और नज़र कमाल को पूछताछ के बाद छोड़ा

Ad

Uttarakhand: Haldwani: NIA: केंद्रीय जांच एजेंसियों ने बनभूलपुरा क्षेत्र की लाइन नंबर 8 स्थित बिलाली मस्जिद के इमाम मौलाना आसिम कासमी और उनके सहयोगी नज़र कमाल को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया। अधिकारियों के अनुसार, दोनों से देश विरोधी संगठनों से संभावित संपर्क को लेकर कई घंटों तक गहन पूछताछ की गई।

ADVERTISEMENTS Ad

सूत्रों ने बताया कि शुरुआती पूछताछ के बाद दोनों को रिहा कर दिया गया, हालांकि जांच प्रक्रिया जारी रहने के कारण एजेंसियों ने मौलाना आसिम कासमी का मोबाइल फोन और लैपटॉप अपने कब्जे में ले लिया है।

एजेंसियों का कहना है कि जांच के दौरान किसी भी नए तथ्य के सामने आने पर मौलाना और उनके सहयोगी को दोबारा पूछताछ के लिए बुलाया जा सकता है। फिलहाल मामले में आगे की कार्रवाई गोपनीय रखी जा रही है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top