Rudraprayag News

उत्तराखंड में दर्दनाक हादसा, कॉलेज जा रही छात्राओं का वाहन खाई में गिरा, मची चीख-पुकार

Ad

Rudraprayag News: Road Accident: उत्तराखंड में सड़क हादसे थमने का नाम नही ले रहे हैं। सड़क हादसों के चलते प्रतिदिन कई लोग घायल होत हैं तो कई लोगों को अपनी जान गंवानी पड़ती है। ऐसा ही एक दर्दनाक सड़क हादसा रुद्रप्रयाग जिले से सामने आ रहा है जहां पर छात्राओं को ले जा रहा मैक्स वाहन गहरी खाई में जा गिरा। जिसके चलते कई छात्राएं गंभीर रूप से घायल हो गई हैं। ( Road Accident )

ADVERTISEMENTS Ad

गहरी खाई में गिरा वाहन

बता दें कि गुरुवार को रुद्रप्रयाग जिले में यह हादसा तब हुआ जब मैक्स वाहन UK02TA0087 बांसबाड़ा के नजदीक कंडारा रोड पर पहुंचा तो वाहन अनियंत्रित होकर 50 मीटर गहरी खाई में जा गिरा। वाहन में सात लोग सवार थे जिसमें एक दंपति और राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय अगस्त्यमुनि में अध्ययनरत छात्राएं थी। जो हर दिन की तरह अपने गांव से कॉलेज के लिए जा रही थी। ( Max fell into ditch in rudraprayag )

युवाओं ने बचाई जान

वाहन गिरने की आवाज सुनकर बांसवाड़ा के स्थानीय युवा अनुज रावत, जोई राणा, प्रवीण, जितेंद्र और राहुल तुरंत घटनास्थल की ओर दौड़े और उन्होंने घायलों को सुरक्षित निकालकर अपने निजी वाहनों से अस्पताल पहुंचाया। अस्पताल प्रशासन ने बताया कि सभी घायलों का प्राथमिक उपचार करने के बाद उन्हें जिला अस्पताल रेफर कर दिया गया है। ( Many Injured in Accident )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top