Dehradun News

ऋषभ पंत को आराम की ज़रूरत है…डॉक्टरों ने VVIP सहित फैंस से की अपील

Ad

देहरादून: भारतीय क्रिकेटर ऋषभ पंत भयानक सड़क हादसे के बाद से देहरादून के मैक्स अस्पताल में भर्ती हैं। मगर यहां उन्हें आराम नहीं मिल पा रहे हैं। गौरतलब है कि हाई प्रोफाइल नाम होने के कारण ऋषभ के स्वास्थ्य की हर किसी को चिंता है। ऐसे में कई सारे लोग उनसे और परिवार से टाइम बेटाइम मिलने आ रहे हैं। अब मेडिकल टीम ने लोगों से अपील भी की है।

ADVERTISEMENTS Ad

ऋषभ को देख रही मेडिकल टीम के डॉक्टर का कहना है कि जो लोग उनसे मिलने की योजना बना रहे हैं, उन्हें अभी इस योजना को अमल में लाने से पहले थोड़ा सोचना चाहिए। ऋषभ पंत को उन्हें आराम करने देना चाहिए। इसमें कोई दोराय नहीं कि ऋषभ को लगी चोटों को ठीक होने में काफी समय लगेगा। ऐसे में उन्हें शारीरिक और मानसिक दोनों तकलीफों से गुजरना पड़ रहा है।

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार अस्पताल में ऋषभ से मिलने आने वाले मुलाकातियों की भीड़ को अस्पताल प्रबंधन ने एक बड़ी समस्या करार दिया है। बता दें कि अस्पताल में आने का समय सुबह 11 बजे से दोपहर 1 बजे तक और शाम 4 बजे से शाम 5 बजे तक है। इस समय सीमा में केवल एक विजिटर मरीज से मिल सकता है। मदर ऋषभ से अधिक लोग मिलने आ रहे हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top