Nainital-Haldwani News

बड़ी कामयाबी, वैदिक गणित गुरू हल्द्वानी के मयंक गर्ग को मिला इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड

Ad

हल्द्वानी: अगर आपके पास प्रतिभा है और कुछ कर गुजरने का जज्बा है तो किसी ना किसी तरह से आप शीर्ष पर पहुंच ही जाएंगे। प्रतिभा से आगे पहुंचना कभी तुक्का नहीं होता। हुनरमंद और होशियार युवा बार बार कामयाबी हासिल करना जानते हैं। हल्द्वानी के मयंक गर्ग का उदाहरण देख लीजिए। वैदिक गणित को देश दुनिया के कोने कोने में पहुंचाने के लिए मयंक को इंटरनेशनल आइकॉन अवार्ड 2022 (अकादमिक) से नवाज़ा गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

हीरानगर हल्द्वानी निवासी मयंक गर्ग एप्टिट्यूड और वैदिक गणित के प्रसार के लिए कई सालों से जी तोड़ मेहनत कर रहे हैं। मयंक गर्ग वैदिक मैथ्स पर यूरोप में यूनवर्सटीज़ में लेक्चर दे चुके हैं। अब उन्हें इस दिशा में बेहतर प्रयास करने के लिए प्रतिष्ठित अवार्ड मिला है। बता दें कि पूर्व मिस यूनिवर्स बॉलीवुड स्टार लारा दत्ता के हाथों से मयंक गर्ग को यह सम्मान मिला है। गौरतलब है कि मयंक ट्विन विन नामक कम्पनी में पार्ट्नर भी हैं।

मयंक गर्ग पिछले कुछ सालों में प्रचलित नाम बन गए हैं। मयंक गर्ग की पुस्तक “द मैजिक ओफ़ वेदिक मैथ्स” भारत के साथ-साथ यूरोप और अमेरिका में काफ़ी ख्याति प्राप्त कर रही है। इस उपलब्धि से जहां मयंक और उनके जानने वालों में खुशी की लहर है। वहीं, मयंक को जिम्मेदारी का एहसास भी है। इसलिए मयंक ने ठाना है कि अब वह और उनकी कम्पनी ट्विन विन सरकारी स्कूलों में यह शिक्षा मुफ़्त में देंगे। वाकई मयंक गर्ग युवाओं के लिए प्रेरणा से कम नहीं हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top