
Uttarakhand: Ranji Trophy: Tamil Nadu: Mayank Mishra: देश के विभिन्न हिस्सों में रणजी ट्रॉफी 2026-27 का दूसरा मुकाबला खेला जा रहा है। चेन्नई में उत्तराखंड और तमिलनाडु के बीच मुकाबला चल रहा है और दूसरे दिन का खेल खत्म होने तक दूसरी पारी में उत्तराखंड में 9 रन पर एक विकेट खो दिया है। तमिलनाडु के पास अभी भी 170 रनों की बढ़त है।

मुकाबला की बात करें तो पहले बल्लेबाजी करते हुए उत्तराखंड की टीम 134 रनों पर ऑल आउट हो गई थी। उत्तराखंड के लिए अवनीश सुधा ने सर्वाधिक चौहानों की पारी खेली। इसके अलावा मयंक मिश्रा ने 33 रनों का योगदान दिया। तमिलनाडु की ओर से गुरजापनीत सिंह और साईं किशोर ने 3 -3 विकेट अपने नाम किए।
तमिलनाडु के बल्लेबाजों ने पहली पारी में 303 रन बनाए। प्रदोष पॉल ने सर्वाधिक 136 रनों की शानदार पारी के लिए तो वही बाबा इंद्रजीत ने 77 रनों का योगदान दिया। उत्तराखंड के लिए मयंक मिश्रा ने 37 ओवर फेक और 5 विकेट अपने नाम की है तो वहीं सुधा को चार विकेट मिले। तमिलनाडु को 179 रनों की बढ़त मिल गई है। अगर उत्तराखंड को इस मुकाबले में वापसी करनी है और अपनी हार को टालना है तो अविश्वसनीय प्रदर्शन करना होगा, हालांकि दूसरी पारी में सलामी बल्लेबाज आरव महाजन शून्य पर पेवेलियन लौट गए हैं।
इस मुकाबले का तीसरा दिन बेहद रोमांचक होने वाला है अगर उत्तराखंड की टीम वापसी कर दी है तो कहीं ना कहीं चौथा दिन क्रिकेट फैंस की धड़कनों को जरूर बढ़ाएगा।



