Nainital-Haldwani News

उत्तराखंड के मयंक मिश्रा का काउंटी क्रिकेट में दबदबा, 18 रन देकर झटके पांच विकेट

Ad

हल्द्वानी: रुद्रपुर निवासी व उत्तराखंड क्रिकेट टीम के लेफ्ट आर्म स्पिनर मयंक मिश्रा के लिए काउंटी सीजन बेहद शानदार चल रहा है। पहले मैच में 3 विकेट लेने के बाद मयंक मिश्रा ने पांच विकेट हासिल किए। उनकी गेंदबाजी की वजह से टीम ने बड़ी जीत हासिल की है। बता दें कि हाल ही में मयंक मिश्रा का चयन इंग्लैंड में खेले जाने वाली काउंटी (योर्कशायर प्रीमियर लीग नॉर्थ) के लिए हुआ था। मयंक इस लीग में Driffield town cricket club के लिए चुने गए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

Sessay क्रिकेट क्लब के खिलाफ Driffield town cricket club ने 50 ओवर में 219 रन बनाए। जवाब में Sessay क्रिकेट क्लब की टीम 87 रनों पर ढेर हो गई। उत्तराखंड के मयंक मिश्रा ने 13 ओवर में 18 रन देकर पांच विकेट अपने नाम किए। मयंक दो मुकाबलों में 8 विकेट हासिल कर चुके हैं।

पिछले सीजन में भी उन्होंने शानदार गेंदबाजी की थी और इंग्लैंड में नाम कमाया था। मयंक का शानदार फॉर्म उत्तराखंड के लिए अच्छा है। रणजी ट्रॉफी सीजन का दूसरा चरण आईपीएल के बाद शुरू होगा। उत्तराखंड क्रिकेट टीम नॉकआउट में प्रवेश कर चुकी हैं और मयंक का फॉर्म टीम की नैया पार लगाने में एक अहम योगदान निभा सकता है। मयंक रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले दूसरे उत्तराखंड के गेंदबाज बने थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top