Sports News

रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा को बधाई, रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले दूसरे उत्तराखंडी बने

Ad

रुद्रपुर: क्रिकेट के मैदान से उत्तराखंड के लिए अच्छी खबरों का सिलसिला लगातार जारी है। रणजी ट्रॉफी में लगातार दो मैच जीत चुकी उत्तराखंड की टीम तीसरा मुकाबला आंध्रप्रदेश के खिलाफ खेल रही है। इस मुकाबले में रुद्रपुर निवासी मयंक मिश्रा ने नया कीर्तिमान हासिल किया है। अबे रणजी ट्रॉफी में 50 विकेट लेने वाले दूसरे उत्तराखंड के गेंदबाज बन गए हैं। इससे पहले दीपक धपोला ने ये उपलब्धि हासिल की थी।

ADVERTISEMENTS Ad

रुद्रपुर के रहने वाले मयंक मिश्रा बाएं हाथ के स्पिनर हैं। उन्होंने अपने 14वें मकाबले में 50 विकेट लेने का कारनामा पूरा किया है। मयंक ने सीआर ग्नानेश्वर को 45 रनों के स्कोर पर एलबीडब्ल्यू आउट किया। इसी के साथ वह उत्तराखंड की तरफ से रणजी में 50 विकेट लेने वाले दूसरे गेंदबाज बन गए।

आपको बता दें पिछले मुकाबले में मयंक मिश्रा ने कुल 11 विकेट चटकाए थे। जिसकी मदद से उत्तराखंड ने बड़ी आसानी से राजस्थान की टीम को शिकस्त दी थी। इस मैच की पहली पारी में मयंक मिश्रा ने 44 रन देकर 7 विकेट चटकाए थे। तो वहीं दूसरी पारी में 26 रन देकर चार विकेट अपने नाम किए थे। जो कि अबतक मयंक के करियर का सबसे अच्छा मैच रहा।

गौरतलब है कि दीपक धपोला उत्तराखंड की तरफ से रणजी में 50 विकेट लेने वाले पहले गेंदबाज हैं। दीपक धपोला ने यह कीर्तिमान पहले मुकाबले में हासिल किया था। यह कामयाबी उन्होंने सर्विसेज के खिलाफ मुकाबले में हासिल की। बता दें कि दीपक धपोला ने उस मैच में 5 विकेट झटके थे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top