Sports News

उत्तराखंड के मयंक मिश्रा का इंग्लैंड में दबदबा, 14 ओवर में झटके 5 विकेट

Ad

Mayank Mishra: Uttarakhand: England: Cricket: पिछले 3-4 वर्षों से इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे मयंक मिश्रा लगातार अच्छा प्रदर्शन कर रहे हैं। इस सत्र में वो Cleethorpes CC के लिए जरूर खेल रहे हैं लेकिन प्रदर्शन पुराना जैसा ही है। मयंक ने एक बार फिर एक पारी में 5 विकेट लेकर टीम को जीत दिलाई है। Shiregreen CC के खिलाफ मयंक मिश्रा ने 14 ओवर में 4 मेडन डाले, 48 रन दिए और 5 विकेट अपने नाम किए। ( Mayank Mishra for Cleethorpes CC)

ADVERTISEMENTS Ad

उत्तराखंड टीम के लिए भी लेफ्ट ऑर्म स्पिनर मयंक मिश्रा हर साल कमाल का प्रदर्शन करते हैं। उत्तराखंड के लिए रणजी ट्रॉफी में वो 100 विकेट ले चुके हैं। इसके अलावा उनके नाम टी-20 में एक हैट्रिक भी है। मयंक मिश्रा ने उत्तराखंड के लिए घरेलू क्रिकेट में 149 विकेट लिए हैं। जबकि इंग्लैंड में बतौर प्रोफेशनल क्रिकेटर वो 120 का आंकड़ा पार कर चुके हैं। ( Mayank Mishra Uttarakhand Cricket)

उत्तराखंड के लिए साल 2018 में डेब्यू करने वाले मयंक मिश्रा ने लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में खूब ख्याति प्राप्त की है। वो राज्य के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज है। साल 2019 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने गोवा के खिलाफ ये कारनामा किया था। इसके अलावा मौजूदा वक्त में उन्होंने के लिए रणजी ट्रॉफी में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के बल पर ही मयंक को इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेलने का मौका मिला। उन्होंने इस मौके को भी भुनाया और 2021 से अब तक वो 120 ज्यादा विकेट ईसीबी प्रीमियर लीग में ले चुके हैं। ( Mayank Mishra Cricket)

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top