Uttarakhand News

उत्तराखंड के मयंक को इंग्लैंड पसंद है, सीजन में 68 विकेट लेकर तोड़े पुराने सभी रिकॉर्ड

Ad

YORKSHIRE CRICKET SOUTHERN PREMIER LEAGUE: Mayank Mishra: Cricket:CLEETHORPES CC: उत्तराखंड के मयंक मिश्रा को इंग्लैंड खूब रास आता है। 2021 से इंग्लैंड क्रिकेट बोर्ड द्वारा आयोजित प्रीमियर लीग का वो हिस्सा बन रहे हैं। लगातार अच्छे प्रदर्शन के चलते उनका अनुबंध लगातार बढ़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad

2024 सीजन में मयंक मिश्रा CLEETHORPES क्रिकेट क्लब के लिए खेल रहे हैं। इस बार उन्होंने नया कीर्तिमान स्थापित किया है। मयंक एक सीजन में सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज बन गए हैं। उन्होंने 19 मैच में 68 विकेट हासिल किए हैं। बता दें कि 2021 से इंग्लैंड में प्रोफेशनल क्रिकेट खेल रहे मयंक मिश्रा ने 200 से ज्यादा विकेट हासिल किए हैं। उत्तराखंड से निकलकर इंग्लैंड में उन्होंने राज्य का नाम रौशन किया है।

मयंक मिश्रा उत्तराखंड क्रिकेटर

उत्तराखंड के लिए साल 2018 में डेब्यू करने वाले मयंक मिश्रा ने लेफ्ट आर्म स्पिनर के रूप में खूब ख्याति प्राप्त की है। वो राज्य के लिए हैट्रिक लेने वाले पहले गेंदबाज है। साल 2019 सैयद मुश्ताक अली ट्रॉफी में उन्होंने गोवा के खिलाफ ये कारनामा किया था। इसके अलावा मौजूदा वक्त में उन्होंने के लिए रणजी ट्रॉफी में वो सबसे ज्यादा विकेट लेने वाले गेंदबाज हैं।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top