Sports News

हल्द्वानी: रणजी ट्रॉफी में मयंक मिश्रा सबसे आगे…उत्तराखंड के लिए झटके सबसे ज्यादा विकेट

Ad

हल्द्वानी: रणजी ट्रॉफी मतलब भारतीय घरेलू क्रिकेट का वो टूर्नामेंट…जिसे असली परीक्षा कहा जा सकता है। भारतीय टीम में प्रवेश पाने का रास्ता रणजी ट्रॉफी से होकर ही जाता है। उत्तराखंड क्रिकेट टीम 2021-22 के बाद 2022-23 सत्र में भी क्वार्टर फाइनल में पहुंची है तो उसमें टीम के मिश्रा जी के योगदान को भुलाया नहीं जा सकता। स्पिनर मयंक मिश्रा ने उत्तराखंड के लिए सर्वाधिक विकेट लिए हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

इस सत्र उत्तराखंड टीम क्वार्टर फाइनल में कर्नाटक से भिड़ने वाली है। मगर उससे पहली आवश्यक है कि टीम के एक और हीरो की बात की जाए। मयंक मिश्रा उत्तराखंड के क्रिकेट करियर की शुरुआत से टीम की रीढ़ रहे हैं। इस सीजन मयंक ने अबतक 7 मैचों में 32 विकेट झटके हैं। इस दौरान उनका औसत 20.12 जबकि इकोनॉमी 2.89 रही है। मयंक इस सीजन ज्यादा विकेट लेने वालों की लिस्ट में 15वें स्थान पर हैं।

मयंक ने साल 2018-19 सत्र में मणिपुर के खिलाफ पहला मुकाबला खेला था। इस सीजन उत्तराखंड के लिए मयंक दूसरे सबसे अधिक विकेट लेने वाले खिलाड़ी थी। मयंक ने 5 मैच में 23 से भी कम के औसत के साथ 18 विकेट लिए थे जबकि 2019-20 सीजन में 06 मुकाबले खेले और 18 विकेट झटके थे। उनका औसत 23.50 का रहा था।

साल 2021-22 सीजन की बात करें तो मयंक इस सीजन भी उत्तराखंड के स्तर गेंदबाज रहे थे। मयंक मिश्रा ने इस बार 4 मैच में ही 18 विकेट चटकाए थे। मयंक का औसत इस बार 20.50 और इकोनॉमी 2.43 की रही थी। रणजी ट्रॉफी में उत्तराखंड की तरफ से मयंक मिश्रा के सर्वाधिक 86 विकेट हैं। 22 रणजी मुकाबलों में मयंक का औसत 22 से भी कम का रहा है। साथ ही उन्होंने पांच बार 5 विकेट हॉल जबकि दो बार 10 विकेट हॉल लिया है। कर्नाटक के खिलाफ मयंक का प्रदर्शन अच्छा रहे, सभी की यही कामना है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top