Nainital-Haldwani News

एग्जाम पेपर देखा तो उड़ गए होश, कुमाऊं विवि की लापरवाही से परेशान हुए विद्यार्थी

Ad

Haldwani news: Kumaun University: उत्तराखंड का कुमाऊं विवि एक बार फिर सुर्खियों में हैं। गुरुवार को एमबीपीजी कॉलेज और महिला महाविद्यालय में एमकॉम चतुर्थ सेमेस्टर की बिजनेस ऑपरेशन की परीक्षा थी। लेकिन जब विद्यार्थियों को पेपर मिला तो उस पर द्वितीय सेमेस्टर छप कर आया था। यह देख विद्यार्थियों के होश उड़ गए। एमबीपीजी और महिला कॉलेज के छात्र-छात्राओं ने विवि के खिलाफ प्रदर्शन किया।

ADVERTISEMENTS Ad

गुरुवार को एमकाम चतुर्थ सेमेस्टर बिजनेस का पेपर था

विद्यार्थियों ने बताया कि गुरुवार को एमकाम चतुर्थ सेमेस्टर बिजनेस का पेपर था। छात्र-छात्राओं को जब पेपर मिला तो उसमे द्वितीय सेमेस्टर लिखा हुआ था। यह देख उनके होश उड़ गए। जब छात्रों ने पेपर देखा तो उसमें दो-तीन प्रश्न ही सिलेबस से आए थे और बाकी प्रश्न पाठ्यक्रम से बाहर के आए थे। वहीं मामले में विश्वविद्यालय की ओर से बताया गया कि पेपर एमकाम चतुर्थ सेमेस्टर का ही है और गल्ती से इसमें द्वितीय सेमेस्टर छप गया है।

मामले के बाद विद्यार्थियों ने दोबारा परीक्षा कराने या बोनस अंक की मांग को लेकर विवि को पत्र भेजा है। इससे पहले भी एमकाम चतुर्थ सेसेस्टर में कॉरपोरेट टैक्स प्लानिंग के पेपर में कई सवाल पाठ्यक्रम से बाहर के आए थे। छात्रों का कहना है कि कुमाऊं विवि की लापरवाही का खामियाजा छात्रों को भुगतना पड़ रहा है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad Ad Ad
To Top