Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी MBPG कॉलेज छात्रसंघ अध्यक्षों को योग पसंद है, कोर्स ने 10 वर्षों में दिए 10 अध्यक्ष

Ad

Haldwani News: हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में इन दिनों छात्रसंघ चुनाव की हलचल देखने को मिल रही है। वैसे भी कुमाऊं का सबसे बड़ा डिग्री कॉलेज छात्र राजनीति का मुख्य केंद्र है, यहां से निकले कई पूर्व छात्रसंघ के पदाधिकारी ने आगे चलकर उत्तराखंड की राजनीति में भी पहचान बनाई है। वहीं कई ऐसे छात्र भी रहे हैं जो छात्रसंघ के पदाधिकारी तो नहीं रहे लेकिन राजनीति में उन्होंने अपने कद को बढ़ाया है।

ADVERTISEMENTS Ad

वैसे देश के कई बड़े नेता छात्रसंघ के रास्ते चलकर ही आगे बढ़े हैं। एक आंकड़ा हल्द्वानी एमबीपीजी कॉलेज से सामने आया है, जो बेहद दिलचस्प है। पिछले कई वर्षों से मोती राम बाबू राम राजकीय स्नातकोत्तर महाविद्यालय हल्द्वानी के अध्यक्षों को योग विषय बेहद पसंद आ रहा है। यह हम इसलिए कह रहे हैं क्योंकि 2004 से लेकर 2022 तक 12 छात्रसंघ अध्यक्ष ऐसे रहे जो योग विषय के विद्यार्थी रहे। कॉलेज में योग पाठ्यक्रम साल 2004 से संचालित हो रहा है। पिछले 10 अध्यक्ष योग विषय के ही विद्यार्थी थे।

राजनीति में दिलचस्पी रखने वाले युवा कॉलेज का हिस्सा बने रहने के लिए योग तथा अन्य कोर्स में प्रवेश लेते हैं। वैसे एक बात तो माननी पड़ेगी किसी भी क्षेत्र में आगे बढ़ाने के लिए सेहत का साथ रहना बेहद जरूरी है, ऐसे में राजनीति में करियर बनाने के लिए युवा छात्र नेता योग का सहारा ले रहे हैं, जो उनके सेहत के लिए तो अच्छा है ही, बल्कि पॉलिटिकल करियर को भी नई दिशा देने में योगदान दे रहा है।

योग विषय और छात्रसंघ अध्यक्ष

मयंक भट्ट (निर्दलीय)- 2004

दीपक सनवाल (एबीवीपी)-2009

जगदीश बिष्ट (एबीवीपी)-2011

विरेंद्र बिष्ट (एबीवीपी)-2012

लाल सिंह पवार ( NSUI)- 2013

संजय रावत (निर्दलीय)-2014

देवेंद्र नेगी( एनएसयूआई) 2015

नीरज मेहरा ( निर्दलीय) -2016

कुलदीप कुल्याल ( एबीवीपी) -2017

गौरव कोरंगा ( एबीवीपी) -2018

राहुल धामी ( निर्दलीय)- 2019

रश्मि लमगड़िया ( निर्दलीय) – 2022

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top