Nainital-Haldwani News

हल्द्वानी छात्र संघ चुनाव: अगर शहर में लगाए होर्डिंग तो होगी कार्यवाही

Ad

Haldwani news: कुमाऊं के सबसे बड़े एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने हैं। लेकिन अकसर चुनाव से पहले अराजकता का माहौल देखने को मिलता है। छात्र संघ चुनाव से पहले शहर के निजी एवं सरकारी सम्पत्तियां पर छात्रों द्वारा पंप्लेटस, बैनर इत्यादि लगाये जाते हैं। लेकिन इस वर्ष अगर कोई भी प्रत्याशी ऐसा करता है तो उस प्रत्याशी पर नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। ( Student Union Election )

ADVERTISEMENTS Ad

पंप्लेटस, बैनर पर होगी कार्यवाही

हल्द्वानी के एमबीपीजी कॉलेज में छात्र संघ चुनाव होने हैं। लेकिन चुनाव से पहले हल्द्वानी-काठगोदाम क्षेत्र के अन्तर्गत जितने भी निजी एवं सरकारी सम्पत्तियां हैं उनमें चुनाव से सम्बन्धित पंप्लेटस, बैनर इत्यादि लगा दिए जाते हैं। लेकिन इस बार नगर निगम छात्र संघ चुनाव को लेकर सख्ती में हैं। और यदि किसी भी प्रकार की निजी एवं सरकारी सम्पत्तियों में पंप्लेटस, बैनर इत्यादि लगाये जाते हैं तो उन्हें उक्त प्रत्याशी द्वारा स्वयं के खर्च से हटाना होगा एवं उनके विरूद्ध नियमानुसार कार्यवाही की जायेगी। ( MBPG College Haldwani Student Union Election )

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top