Dehradun News

देहरादून में एमडीडीए का एक्शन, इन जगहों पर चला बुलडोजर!

MDDA
Ad

UttarakhandNews : DehradunNews : MDDA :  llegalConstruction : LandEncroachmen : देहरादून में मसूरी देहरादून विकास प्राधिकरण (एमडीडीए) ने आज प्राधिकरण क्षेत्र में लगातार बढ़ रहे अवैध निर्माण और बिना स्वीकृत मानचित्र के प्लाटिंग के खिलाफ सख्त कार्रवाई की। मसूरी, विकासनगर, सेरपुर और अन्य क्षेत्रों में टीमों ने कई अवैध निर्माणों को सील किया और कई जगहों पर ध्वस्तीकरण किया। एमडीडीए ने स्पष्ट किया कि अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी स्थिति में बर्दाश्त नहीं की जाएगी।

ADVERTISEMENTS Ad

पहली कार्रवाई कैम्पटी मसूरी रोड पर की गई….जहां खुशहाल सिंह द्वारा बिना मानचित्र स्वीकृति के किए जा रहे व्यावसायिक निर्माण को मौके पर सील कर दिया गया। टीम ने कहा कि नियमों का उल्लंघन करने वालों पर सख्त कार्रवाई होगी।

हर्बटपुर में लखन सिंह और जगवीर सिंह द्वारा लगभग 20 बीघा भूमि पर की जा रही अवैध प्लाटिंग को बुलडोज़र से ध्वस्त किया गया। इसी तरह कल्याणपुर–पोंटा रोड और सेरपुर–सेलाकुई में भी अवैध प्लाटिंग का ध्वस्तीकरण किया गया।

एमडीडीए के उपाध्यक्ष बंशीधर तिवारी ने कहा कि प्राधिकरण क्षेत्र में अवैध निर्माण और प्लाटिंग किसी भी हालत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी और नियमों का उल्लंघन करने वालों पर तुरंत कार्रवाई की जाएगी। सचिव मोहन सिंह बर्निया ने जनता से अपील की कि किसी भी संपत्ति में निवेश से पहले उसकी कानूनी स्थिति जरूर जांचें।

एमडीडीए ने कहा कि अभियान जारी रहेगा और सुव्यवस्थित विकास सुनिश्चित करने के लिए हर संभव कदम उठाए जाएंगे।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top