Uttarakhand News

नैनीताल जिले में कोरोना वायरस के 95 नए मामले, उत्तराखंड में कुल 264

Ad

हल्द्वानी: उत्तराखंड में कोरोना वायरस के मामले थमने का नाम नहीं ले रहे हैं। शनिवार को राज्य में कोरोना वायरस 264 नए मामले सामने आए। जबकि 162 लोगों ने कोरोना वायरस को हराया और हॉस्पिटल से डिस्चार्ज हो गए हैं। शनिवार को तीन मौत के मामले भी सामने आए हैं। उत्तराखंड में कोरोना संक्रमण की कुल संख्या अब 7447 हो गई है, इनमे से 4330 मरीज ठीक हुए हैं। फिलहाल अभी 2996 मरीजों का इलाज चल रहा है और 83 की मौत हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad

शनिवार को सबसे ज्यादा 95 मामले नैनीताल जिले से सामने आए। इसके अलावा अल्मोड़ा 4, बागेश्वर में 31, चंपावत में 4,देहरादून में 27, हरिद्वार में 42,पौड़ी में 4, पिथौरागढ़ में 7, रुद्रप्रयाग में एक , टिहरी में 2, ऊधमसिंह नगर में 30 और उत्तरकाशी में 17 मामले सामने आए।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top