Uttarakhand News

नैनीताल में सामने आए 101 नए कोरोना वायरस के मरीज, प्रदेश में कुल 13 लोगों ने तोड़ा दम

Ad

देहरादून:उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना वायरस के मामले चिंता पैदा कर रहे हैं। मंगलवार को कोरोना वायरस संक्रमण के 611 नए मामले सामने आए जबकि 13 अन्य मरीजों ने महामारी के कारण दम तोड़ दिया। इसके अलावा 655 लोगों ने कोरोना वायरस को मात दी। प्रदेश के स्वास्थ्य विभाग द्वारा जारी बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोनावायरस संक्रमित लोगों की संख्या बढ़कर 87,376 हो गयी है। नए मामलों में से सर्वाधिक 237 देहरादून जिले में सामने आए जबकि नैनीताल में 101, उत्तरकाशी में 30 और हरिद्वार में 35 मरीज पाए गए। महामारी से अब तक प्रदेश में 1429 मरीज जान गंवा चुके हैं। अब तक कुल 79,341 मरीज उपचार के बाद स्वस्थ हो चुके हैं जबकि 5512 मरीज उपचाराधीन हैं।

ADVERTISEMENTS Ad

वहीं भारत में पिछले 24 घंटों में कोरोना वायरस संक्रमण के सिर्फ 19,556 नए मामले सामने आए हैं और इस दौरान 301 लोगों की मौत हुई है। जुलाई महीने के बाद से प्रतिदिन सामने आ रहे मामलों में ये सबसे कम है। पिछले कुछ दिनों से जहां कोरोना वायरस के नए स्‍ट्रेन को लेकर दुनियाभर में हड़कंप मचा हुआ है और कई देशों में कोविड-19 के मामलों में बढ़ोतरी हुई है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top