Sports News

अच्छी खबर, उत्तराखंड की मीनाक्षी नेगी को मिली आईपीएल में बड़ी जिम्मेदारी

Ad

देहरादून: इंडियन प्रीमियर लीग के साथ उत्तराखंड का कनेक्शन गहरा होने वाला है।क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड की सीनियर महिला क्रिकेट टीम की फिजियोथैरेपिस्ट मीनाक्षी नेगी ( minakshi negi uttarakhand cricket) को वूमेन टी-20 लीग के लिए बतौर फिजियोथैरेपिस्ट जगह दी गई है। वह महिला आईपीएल टीम विलोसिटी के साथ जुड़ेंगी। हर साल बीसीसीआई पुरुष आईपीएल के अलावा महिला आईपीएल का भी आयोजन करता है। इस बार महिला आईपीएल 23 से 28 मई को पुणे में होगा।

ADVERTISEMENTS Ad

इस बारे में क्रिकेट एसोसिएशन ऑफ उत्तराखंड के प्रवक्ता संजय गुसाईं ने बताया कि मीनाक्षी को 17 मई को पुणे में रिपोर्ट करने को कहा गया है। मौजूदा वक्त में वह बंगलुरु में एनसीए के ट्रैनिंग सत्र से जुड़ी हुई हैं। इसके अलावा ये भी कहा जा रहा है कि उत्तराखंड महिला टीम की खिलाड़ियों को भी आईपीएल में जगह मिल सकती है। सीएयू क्रिकेट ऑपरेशन्स अमित पांडे ने बताया कि महिला आईपीएल में उत्तराखंड टीम के सदस्यों का शामिल होना सीएयू की एक उपलब्धि है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top