Uttarakhand News

उत्तराखंड का अगला मुख्यमंत्री कौन… गृह मंत्री अमित शाह के साथ सीएम पुष्कर सिंह धामी की मीटिंग

Ad

नई दिल्ली: उत्तराखंड में भाजपा ने बहुमत हासिल किया है। सरकार भाजपा बनाने वाली है लेकिन मुख्यमंत्री कौन होगा.. इसकों लेकर संशय बना हुआ है। कार्यवाहक मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को खटीमा विधानसभा सीट पर हार का सामना करना पड़ा और इस वजह भाजपा के लिए राज्य को मुख्यमंत्री नया सीएम देना एक चुनौती सा बन गया है।

ADVERTISEMENTS Ad

आखिर नया मुख्यमंत्री कौन होगा? इस सवाल का जवाब खोजने के लिए भाजपा में लगातार बैठकों का दौर चल रहा है। मंगलवार को उत्तराखंड के कार्यवाहक मुख्यमंत्री केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह से मिलने संसद भवन पहुंचे। इससे पहले सीएम धामी ने नई दिल्ली में पार्टी की बैठक में शामिल होने पहुंचे थे और राज्य के नए मुख्यमंत्री के मुद्दे पर भी उन्होंने अपनी बात रखी थी।

हालांकि बैठक के बाद सीएम धामी ने साफ किया कि पार्टी आलाकमान ही उत्तराखंड के मुख्यमंत्री का फैसला करेगा और उसका सभी स्वागत करेंगे। उत्तराखंड विधानसभा चुनावों में भाजपा 47 सीटे जीतने में कामयाब हुई थी। उत्तराखंड के इतिहास में यह पहली बार हुआ कि किसी दल ने लगातार दूसरी बार सरकार बनाई। साल 2017 में भाजपा ने 57 सीटे जीतकर इतिहास रचा था। लेकिन सीटिंग मुख्यमंत्री का चुनाव ना जीतने का सिलसिला अभी भी जारी है।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top