Uttarakhand News

जरूरी सूचना… टनकपुर-बरेली के बीच 28 से चलेगी दो अतिरिक्त ट्रेनें

Ad

Special Train Schedule: Tanakpur (Tpu) to Bareilly (Be) Mela Special Train:

ADVERTISEMENTS Ad

रेलवे प्रबंधन द्वारा उत्तराखंड के लिए कई स्पेशल ट्रेनों का संचालन शुरू किया गया है। लालकुआं, रामनगर और देहरादून के बाद अब टनकपुर से भी स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू किया जा रहा है। 28 अप्रैल से शुरू होने वाली यह दो मेला स्पेशल ट्रेनें बरेली और टनकपुर के बीच चलेंगी। बता दें कि चैत्र-वैशाख के महीनों में माँ पूर्णागिरि के दर्शन करने भक्तों की भारी संख्या पहुँचती है। सभी श्रद्धालुओं की सुविधा हेतु रेलवे मंत्रालय ने उत्तराखंड को एक और स्पेशल ट्रेन देने का निर्णय लिया है।

इस स्पेशल ट्रेन का संचालन शुरू होने की सूचना रेलवे ने गुरुवार को विज्ञप्ति जारी करते हुए दी। रेलवे अधीक्षक केडी कापड़ी ने बताया कि पूर्णागिरि मेले के दौरान स्थानीय श्रद्धालुओं की अधिक भीड़ को देखते हुए रेलवे प्रशासन ने मेला स्पेशल ट्रेन 05308 चलाने का निर्णय लिया है। यह ट्रेन प्रतिदिन शाम 9:30 बजे टनकपुर से बरेली के लिए रवाना होगी। यह मेला स्पेशल ट्रेन बनबसा, खटीमा, मझोलापकड़िया, पीलीभीत, बिजौरिया, भोजीपुरा, इज्जतनगर, बरेली सिटी से होते हुए सुबह 12:55 में बरेली जंक्शन पर पहुंचेगी। साथ ही बरेली से यह ट्रेन सुबह 2:25 बजे रवाना होगी जो सुबह 5:55 बजे टनकपुर पहुंचेगी।

इसके साथ टनकपुर-मथुरा जंक्शन ग्रीष्मकालीन विशेष ट्रेन 05062, 05061 की अवधि को भी 30 अप्रैल से 31 दिसंबर तक विस्तार दे दिया गया है। प्राप्त जानकारी के अनुसार इस विशेष ट्रेन का संचालन टनकपुर-मथुरा जं से हफ्ते में केवल सोमवार, मंगलवार, गुरुवार, शुक्रवार और शनिवार को ही होगा। इसके अलावा दूसरी ट्रेन बरेली से तड़के 2:25 में टनकपुर के लिए चलेगी।

ADVERTISEMENTS Ad Ad
To Top